ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

पिथौरागढ़। बाईब्रैंड ग्राम में निवास करने वाले समूह ग व घ से सेवानिवृत्त सभी पेंशनरों को किसान सम्मान निधि मिलेगी।

इस सम्बन्ध में एक शिविर का आयोजन रा0 इ0 का0 तेजम में दि0 7-12-25 को कृषि विभाग डीडीहाट के द्वारा लगाया गया।

ग्राम तेजम, टिमटिया, भैंसखाल, क्वीटी के लोग मल्ला जोहार के बाईब्रैंड गांवों में माइग्रेशन के रूप में निवास करते हैं।

इस कैम्प में कृषि विभाग से कृपाल यादव AAO नवीन द्विवेदी कृषि सहायक ग्राम प्रधान तेजम थे।

उन्होंने इस सम्बन्ध में उन्होंने पूरा विवरण बताया।इस कैम्प में 20-22 पेंशनरों व अन्य लोगों ने भाग लिया। कैंप में सभी पात्र लोगों के फार्म भरे गये।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 1 मार्च 2026
error: Content is protected !!