ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

भीमताल/ओखलकांडा। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं ओखलकांडा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख स्व. शेर सिंह नौलिया की पत्नी रीता नौलिया का आज हल्द्वानी में निधन हो गया।

62 वर्ष की आयु में आज रीता नौलिया ने अंतिम सांस ली।

उनके निधन की खबर से ओखलकांडा में शोक की लहर है।

स्व.रीता नौलिया अपने पीछे वे दो बेटों को छोड़ गई हैं।

इस घटना पर पूर्व मुख्यमंत्री भगतसिंह कोश्यारी, हरीश रावत , केंद्रीय मंत्री व लोकसभा सांसद अजय भट्ट, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, विधायक सुमित ह्रदयेश, कांग्रेस की लोकसभा  प्रत्याशी प्रकाश जोशी, हेमन्त बगड़वाल, पूर्व विधायक दान सिंह भण्डारी, पूर्व सैनिक संगठन ओखलकांडा एवं प्रधान संगठनों व सामाजिक संगठनों ने अपना शोक व्यक्त किया है

स्व.रीता नौलिया का अंतिम संस्कार कल सुबह 28 अप्रैल 2024 (रविवार) को चित्राशिला घाट रानीबाग में  किया जाएगा।

यह भी पढ़ें :  राजधानी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, स्कूटी सवार हमलावर फरार
error: Content is protected !!