ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। वार्ड 19 रामपुर रोड और बरेली रोड क्षेत्र में लंबे समय से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों की समस्या को समाजसेवी विशाल वर्मा और पूर्व पार्षद प्रत्याशी अंजली वर्मा के प्रयासों से दूर कर दिया गया है।

समाजसेवी विशाल वर्मा ने बताया कि रामपुर रोड गली नंबर 11 स्थित पर्वतीय मोहल्ला, डालाकोटी कंपाउंड, सावित्री कॉलोनी और पार्वती मोहल्ला फेस-2 में कई दिनों से स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी थीं, जिससे क्षेत्र में अंधेरा बना रहता था। इसके कारण महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को रात में आवाजाही में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था और दुर्घटना व चोरी का खतरा भी बढ़ गया था।

पूर्व पार्षद प्रत्याशी अंजली वर्मा ने कहा कि क्षेत्रवासियों से लगातार शिकायतें मिल रही थीं। लोगों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए संबंधित विभाग से समन्वय कर बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराया गया। साथ ही क्षेत्र में 15 नई स्ट्रीट लाइटें भी लगवाई गईं, जिससे अब पूरे इलाके में पर्याप्त रोशनी हो गई है।

स्थानीय निवासियों ने इस पहल के लिए दोनों का आभार जताते हुए कहा कि इससे रात के समय सुरक्षा और आवाजाही में काफी सुधार हुआ है। 

यह भी पढ़ें :  बालिग कपल की सुरक्षा याचिका पर उत्तराखंड हाई कोर्ट नाराज़, लगाई कड़ी फटकार

You missed

error: Content is protected !!