ब्रेकिंग न्यूज़
“जुर्म की रात… इंसाफ की सुबह”; कानून से टकराए… सलाखों में समाए,दरिंदगी की कहानी… एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने 6 घंटे में किया खत्म, SSP बोले, ऐसे अपराधियों पर होगी कठोरतम कार्यवाही, 4 दरिंदों को किया गिरफ्तारहल्द्वानी : गुलदार हमले और हत्याकांड पर SSP की संवेदनशील पहल; पीड़ित परिवारों से मिले SSP मंजुनाथ टीसी — न्याय और सुरक्षा का आश्वासनकैंची धाम ट्रस्ट ने बी.डी. पांडे अस्पताल को दी अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड व एक्सरे मशीनेंकालाढूंगी रामलीला मैदान में बहुउद्देशीय शिविर, एसडीएम ने मौके पर निस्तारित किए कई मामले; जनता में दिखा संतोषहल्द्वानी : फतेहपुर में महिला पर गुलदार का हमला, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी ने मृतका के परिजनों को दी सांत्वना, हर संभव पुलिस सहायता का दिया आश्वासन
खबर शेयर करे -

नैनीताल। राजीव गांधी नवोदय विद्यालय आरएनजीएनवी की परीक्षा में ओखलकांडा के लाल सचिन सुयाल ने संपूर्ण नैनीताल जनपद में फर्स्ट रैंक लाकर जनपद टॉप किया है। उनकी इस उपलब्धि पर ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल में हर्ष की लहर है।

ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल गलनी-खनस्यू के छात्र सचिन सुयाल एक मेधावी छात्र रहे हैं। सर्वप्रथम उन्होंने सैनिक स्कूल परीक्षा उत्तीर्ण की थी।

उसके बाद जवाहर नवोदय विद्यालय परीक्षा भी उत्तीर्ण कर ली और आज सचिन ने राजीव गांधी परीक्षा में पूरे नैनीताल जिले में टॉप कर अपने विद्यालय के साथ-साथ पूरे जिले का नाम रोशन किया है।

ओखलकांडा के दूरस्थ क्षेत्र ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल के छात्र सचिन सुयाल कक्षा एक से ही मेधावी छात्र रहे हैं। कक्षा 5 में भी उन्होंने 96.2 % अंक लाकर विद्यालय टॉप किया था। खास बात यह भी है कि वह कभी भी विद्यालय में अनुपस्थित नहीं रहे।

राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में चयन होने तथा जिले का नाम रोशन करने पर ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल के प्रबंधक नवीन चंद्र शर्मा सहित समस्त विद्यालय स्टाफ ने सचिन सुयाल को शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही उनकी उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

छात्र के माता-पिता कृषि कार्य करते हैं। उन्होंने बताया कि उनका बेटा कक्षा प्रथम से ही पढ़ने में होनहार रहा है। वह अपनी कक्षा में हमेशा प्रथम स्थान प्राप्त करता रहा है।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में युवक की आत्महत्या से सनसनी, 9 पन्नों का सुसाइड नोट और वीडियो में पत्नी व ससुराल पर गंभीर आरोप

You missed

error: Content is protected !!