भीमताल। ओखलकांडा में सावन माह पर पशुपतिनाथ मंदिर कौडार में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सावन पूजा धूमधाम से मनाई गई।
दूरदराज ग्रामीण क्षेत्र से पहुंचे ग्रामीणों में अपार श्रद्धा देखने को मिली।
पशुपतिनाथ मंदिर में पुजारी मोहन चंद्र कुडाई जी द्वारा प्रातः 7:00 बजे कर्म पूजन प्रातः 8:00 बजे शिव वंदना प्रातः 9:00 बजे जलाभिषेक तथा हवन यज्ञ किया किया गया ।
इस दौरान आसपास के गांव के सैकड़ो श्रद्धालु मौजूद रहे। सभी श्रद्धालु भोले के भजनों मैं झूमते नजर आए।
उसके पश्चात दोपहर 1:00 से आरती एवं विशाल भंडारा किया गया।
सुबह से बारिश होने के वावजूद भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु पशुपतिनाथ मंदिर पधारे हुए थे ।
सावन मेले को सफल बनाने में समस्त क्षेत्र वासियों का सहयोग रहा क्षेत्रवासियों ने कहा कि भोलेनाथ से यह कामना करते हैं कि आप सभी के घरों में सुख शांति और मंगलमय हो।
सामाजिक कार्यकर्ता ललित मोहन फुलारा ने बताया कि पशुपतिनाथ मंदिर सावन माह में हर दूर दराज के ग्रामीण क्षेत्र के लोग पूजा पाठ करते है।
मंदिर प्रांगण में अगले दिनसे ही भोले के भजन कीर्तन से ही मंदिर में वातावरण आनंददायक होता हैं। जिसमें श्रद्धालु बढ़ चढ़कर भाग लेते हैं।
इस अवसर पर कई संस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाते हैं।
जिसमेंं ग्रामीण बढ़ चढ़कर भाग लेतेे हैं पशुपतिनाथ मंदिर में भंडारे का आयोजन भी किया जाता है।
