ब्रेकिंग न्यूज़
भीमताल के नाइसेला विद्यालय में तीन दिवसीय ‘विज्ञान संचेतना’ कार्यशाला का समापन, बच्चों को कराए गए वैज्ञानिक प्रयोगभीमताल क्षेत्र पंचायत की बैठक शिक्षा, सड़क, पेयजल के मुददों पर गंभीरता से कार्य करे अधिकारी–ब्लॉक प्रमुख डा हरीश सिंह बिष्ट जनता घबराए नहीं — एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने दिया भरोसा; ईंधन आपूर्ति सामान्य, अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्यवाही, कालाबाजारी करने वालों की होगी गिरफ्तारीभीमताल : पूर्व दर्जा मंत्री हरीश पनेरू ने प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, प्राधिकरण पर स्थानीय लोगों के उत्पीड़न का लगाया आरोप भीमताल के नाइसेला विद्यालय में तीन दिवसीय विज्ञान संचेतना कार्यक्रम संपन्न, बच्चों ने किए विज्ञान के प्रयोग
खबर शेयर करे -

अगर आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के ग्राहक है तो ये खबर आपके लिए है। एक अप्रैल को एनुअल क्लोजिंग के कारण एसबीआई का योनो ऐप, इंटरनेट बैंकिंग और यूपीआई सेवाएं कुछ समय के लिए प्रभावित रहेगी।

बैंक की ओर से वेबसाइट पर ये जानकारी दी गई।

बैंक की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, एक अप्रैल को एनुअल एक्टिविटी के कारण एक अप्रैल को 12:20 बजे से लेकर 15:30 बजे तक योनो ऐप, इंटरनेट बैंकिंग और यूपीआई जैसी सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेगी।

यूपीआई लाइट और एटीएम सर्विसेज जारी रहेगी

एसबीआई की वेबसाइट दी गई जानकारी के मुताबिक, इस दौरान इंटरनेट बैंकिंग, योनो ऐप आदि की सुविधाएं बंद रहेगी। लेकिन आप यूपीआई लाइट और एटीएम की सुविधा का इस्तेमाल आसानी से कर सकते हैं।

एचडीएफसी बैंक ने NEFT डाउन

एसबीआई की तरह ही एचडीएफसी बैंक की ओर से कहा गया है कि एनुअल क्लोजिंग के कारण कुछ विशेष ग्राहकों को छोड़कर ज्यादा ग्राहकों के लिए एनईएफसी की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी। साथ ही बैंक ने ग्राहकों को सलाह दी है कि आज के दिन एनईएफटी सेवा का उपयोग न करें। अगर आप इसका इस्तेमाल करते हैं तो आपके पेमेंट के भुगतान होने में देरी हो सकती है।

एक अप्रैल को खुले हैं बैंक?

एनुअल क्लोजिंग के कारण एक अप्रैल को देश के ज्यादातर बैंकों में ब्रांच बंद रहेंगे। आरबीआई की गाइडलाइंस के मुताबिक मिजोरम, चंडीगढ़, सिक्किम, बंगाल, हिमाचल प्रदेश और मेघालय को छोड़कर बाकी पूरे देश में आज बैंकों की छुट्टी है। बता दें, इस बार 30 और 31 मार्च को शनिवार और रविवार पड़ने के कारण बैंक वीकेंड पर भी खुले रहे थे। 

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : काठगोदाम में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, पुलिस ने कुछ ही घंटों में दो आरोपी दबोचे

You missed

error: Content is protected !!