ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। लोकसभा सामान्य निर्वाचन की तैयारी के साथ ही निर्वाचन आयोग इस बार वोटिंग परसेंटेज बढ़ाने में जुटा है। लिहाजा मतदान के प्रति जागरूकता के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं।

हल्द्वानी में एआरओ एपी बाजपेयी ने नगर निगम की बैणी सेना को बूथ अवेयरनेस ग्रुप से जोड़कर मतदाता जागरूकता अभियान चलाने की मुहिम की शुरुआत की है।

सहायक निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 2019 के चुनाव में हल्द्वानी विधानसभा के जिन बूथों में कम मतदान हुआ वहां मतदाता जागरूकता तेजी के साथ चलाए जाने को लेकर निर्देश दिए गए हैं। युवाओं को मतदान के लिए प्रेरित करना बेहद जरूरी है और लगातार कई माध्यमों से अपील की जा रही है।

ताकि युवाओं को सरकार चुनने के लिए प्रेरित किया जाए उन्हें लोकतंत्र की महत्ता समझाई जा सके।

यह भी पढ़ें :  NEET री-एग्जाम के दौरान SSP मंजूनाथ टी.सी. का औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी
error: Content is protected !!