ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा; बस की चपेट में आए स्कूटी सवार की मौके पर मौत, शव बस के नीचे फंसा

हल्द्वानी। शहर में शनिवार को हुए भीषण सड़क हादसे ने सभी को दहला दिया। स्कूटी सवार युवक तेज रफ्तार बस की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि मृतक का शव बस के नीचे फंस गया। राहत-बचाव दल ने कटर की मदद से शव को बाहर निकाला।

हादसे के बाद आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जमा हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर हालात को संभाला और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें :  भीमताल : पूर्व दर्जा मंत्री हरीश पनेरू ने प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, प्राधिकरण पर स्थानीय लोगों के उत्पीड़न का लगाया आरोप 
error: Content is protected !!