ब्रेकिंग न्यूज़
“जुर्म की रात… इंसाफ की सुबह”; कानून से टकराए… सलाखों में समाए,दरिंदगी की कहानी… एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने 6 घंटे में किया खत्म, SSP बोले, ऐसे अपराधियों पर होगी कठोरतम कार्यवाही, 4 दरिंदों को किया गिरफ्तारहल्द्वानी : गुलदार हमले और हत्याकांड पर SSP की संवेदनशील पहल; पीड़ित परिवारों से मिले SSP मंजुनाथ टीसी — न्याय और सुरक्षा का आश्वासनकैंची धाम ट्रस्ट ने बी.डी. पांडे अस्पताल को दी अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड व एक्सरे मशीनेंकालाढूंगी रामलीला मैदान में बहुउद्देशीय शिविर, एसडीएम ने मौके पर निस्तारित किए कई मामले; जनता में दिखा संतोषहल्द्वानी : फतेहपुर में महिला पर गुलदार का हमला, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी ने मृतका के परिजनों को दी सांत्वना, हर संभव पुलिस सहायता का दिया आश्वासन
खबर शेयर करे -

उप राष्ट्रपति महोदय के नैनीताल जनपद आगमन/भ्रमण पर चाक चौबंद व्यवस्था हेतु पुलिस प्रशासन है तैयार

सुरक्षा में नियुक्त सम्पूर्ण पुलिस बल को किया ब्रीफ

त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश

नैनीताल। कल दिनांक 30/05/2024 को भारत के उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ महोदय के जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत सुरक्षा में नियुक्त किये गये समस्त पुलिस बल की आज पुलिस पुलिस लाइन नैनीताल के ग्राउंड में  दीपक रावत कुमाऊं कमिश्नर सहित वंदना सिंह जिलाधिकारी नैनीताल, डॉ0 योगेंद्र सिंह रावत डीआईजी कुमाऊं रेंज, श्री प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल द्वारा ब्रीफिंग की गई।

ब्रीफिंग के दौरान कार्यक्रम के लिए किये गये सुरक्षा प्रबन्धों की समीक्षा करते हुए सुरक्षा के दृष्टिगत सभी अधिकारी/कर्मचारीगणों को सजग एवं सतर्क रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए निर्देशित किया गया।
इस दौरान उच्चाधिकारियों द्वारा सभी उपस्थित पुलिस बल को ब्रीफ करते हुए VVIP महोदय के कार्यक्रम स्थल व वीआईपी रूट पर त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।भ

ड्यूटी में नियुक्त समस्त पुलिस बल ड्यूटी के दौरान अपने साथ लाठी-डंडा अवश्य रखने, ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन का प्रयोग न करने/ बिना बताये अपने ड्यूटी प्वांईट को न छोडने हेतु निर्देशित किया गया है।

सभी अधिनस्थों को निर्देशित किया गया कि वह सादे एवम वर्दी में लगने वाले समस्त पुलिस बल की पहचान कर उनके ड्यूटी कार्ड चैक करते हुए उन्हें ड्यूटी के सम्बन्ध में ब्रीफ करेंगे।

ड्यूटी में नियुक्त अधिकारी/कर्मचारीगण अपने ड्यूटी स्थल को छोडकर किसी एक स्थान पर एकत्रित न हों। वीआईपी रुट प्रभारी को निर्देशित किया कि सुनिश्चित कर लिया जाय कि वीआईपी रुट पर किसी प्रकार की निर्माण सामग्री न पड़ी हो।
इसके अतिरिक्त उच्चाधिकारियों द्वारा सुरक्षा व्यवस्था में तैनात फोर्स को VVIP ड्यूटी से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

ब्रीफिंग के दौरान  अक्षय प्रहलाद कांडे SP बागेश्वर, राम चन्द्र राजगुरु सेनानायक IRB, हरबंस सिंह पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात जनपद नैनीताल, प्रकाश चंद्र पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 8 फरवरी 2026

You missed

error: Content is protected !!