ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

एक्ट्रेस ने खुद को विधायक की “धर्म पत्नी” बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से न्याय और मदद की गुहार लगाई है।

एक्ट्रेस उर्मिला सनावर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक भावुक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह रोती हुई दिखीं और कहा:

उत्पीड़न का दावा: “मैं उर्मिला सनावर सुरेश राठौड़ ज्वालापुर के पूर्व भाजपा विधायक की धर्म पत्नी। मैं मोदी जी, योगी जी से, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी से गुजारिश करती हूं कि आपके पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ ने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी और 4 साल से मेरा शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न कर रहा है।”

दगाबाजी: उन्होंने याद दिलाया कि 15 जून को उनके पति सुरेश राठौड़ ने सहारनपुर के पंजाब होटल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उर्मिला को अपनी पत्नी माना था, लेकिन अब वह इससे मुकर रहे हैं और कह रहे हैं कि उनकी एक ही पत्नी रविंदर कौर है।

सिंदूर और भगवाधारी: उर्मिला ने आरोप लगाया कि सुरेश राठौड़ उनके लिए सिंदूर की कीमत ₹5 बताते हैं और उन्होंने औरतों को खिलौना समझ रखा है। उन्होंने विधायक को “भगवाधारी के वेश में भेड़िया” बताया, जिसने पता नहीं कितनी लड़कियों की इज्जत तार-तार कर दी।

पत्नी और बेटी पर ब्लैकमेलिंग का आरोप

उर्मिला सनावर ने पूर्व विधायक की पहली पत्नी और बेटी पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि “इसकी पत्नी और बेटी ने मुझे ब्लैकमेल कर मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी।”

उन्होंने यह भी दावा किया कि उन्होंने हरिद्वार एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल को शिकायत पत्र दिया था, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई।

विवाद बढ़ने के बाद सुरेश राठौड़ की पहली पत्नी रविंदर कौर पहली बार मीडिया के सामने आईं और उन्होंने पति पर लगे सभी आरोपों को गलत बताया।

एक्टिंग का दावा: रविंदर कौर ने कहा कि “ये महिला एक एक्टर है, सोशल मीडिया पर सिर्फ एक्टिंग कर रही है।” उन्होंने आरोप लगाया कि उर्मिला सनावर के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं और वह बिना किसी तथ्य के उनके पति के नाम का गलत इस्तेमाल कर रही हैं।

पहले मान चुके थे पत्नी, पार्टी ने किया था निष्कासित

यह विवाद पाँच महीने बाद फिर सामने आया है। इसी साल 15 जून को सुरेश राठौड़ ने सहारनपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उर्मिला सनावर को अपनी धर्मपत्नी माना था और कहा था कि “वह अब हार गए हैं और उर्मिला का प्यार जीत गया है।”

पार्टी का एक्शन: इस आचरण की वजह से उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता का श्रेय लेने वाली भाजपा ने पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ को पार्टी से 6 सालों के लिए निष्कासित भी कर दिया था।

हालांकि, 5 महीने बाद पूर्व भाजपा विधायक एक बार फिर अपनी पहली पत्नी रविंदर कौर के साथ दिख रहे हैं और सोशल मीडिया पोस्ट पर लिख रहे हैं कि उनकी एकमात्र पत्नी रविंदर कौर ही हैं।

हरिद्वार के पूर्व MLA सुरेश राठौर को एक महिला ने बताया अपना पति, शेयर की फोटो, अब आया पत्नी रविंदर का बयान

वायरल फोटो-वीडियो किसी फिल्म का हिस्सा’

रविंदर कौर राठौर ने कहा कि उर्मिला द्वारा वायरल की गई फोटो और वीडियो दरअसल एक फिल्म का हिस्सा हैं, जिनका वह अपने फायदे के लिए गलत तरीके से इस्तेमाल कर रही है।

उन्होंने कड़ा संदेश देते हुए कहा कि अगर इस महिला ने अपने नाम के आगे से ‘सुरेश राठौर नहीं हटाया, तो हम सीधे कोर्ट जाएंगे और कड़ी कानूनी कार्रवाई करेंगे।

साथ ही बताया कि उर्मिला फेसबुक और अन्य प्लेटफार्म पर धमकी भरे संदेश भेजकर परिवार को प्रताड़ित कर रही है।

उन्होंने प्रशासन से अपील की कि कानून ऐसी महिलाओं पर सख्त कार्रवाई करे, ताकि कोई भी सार्वजनिक व्यक्तियों के परिवारों को इस तरह परेशान न कर सके।

यहां बता दें कि पिछले दिनों पूर्व विधायक सुरेश राठौर ने और उर्मिला में समझौता हो गया था तो प्रेस कांफ्रेस में उन्होंने उसे पत्नी बताया था, लेकिन अब फिर दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया. जिसके बाद उर्मिला सनावर ने एक बाद एक वीडियो जारी आरोप लगाए. जिसके बाद अब सुरेश राठौर का पहली बार उनके बचाव में उतरा है।

इस मामले में सियासत की भी गर्मा गयी है, विपक्षी पार्टियों ने भी बीजेपी पर निशाना साधते हुए अपने पूर्व विधायक को बचाने का आरोप लगाया, जबकि सुरेश राठौर और उनका परिवार इसे राजनीतिक साजिश बता रहा है।

यह भी पढ़ें :  2900 पीआरडी जवानों की छुट्टी, थानों और यातायात व्यवस्था पर पड़ेगा असर
error: Content is protected !!