खबर शेयर करे -

पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन ने शनिवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान अपने आईपीएल करियर का 150वां छक्का लगाया। आईपीएल में 150 छक्के लगाने वाले शिखर धवन 17वें बल्लेबाज बन गए हैं।

उन्होंने इसके साथ ही दिग्गज युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ा। शिखर धवन ने 50 गेंद में 70 रन बनाए। अपनी पारी के दौरान उन्होंने सात चौके और तीन छक्के लगाए। पंजाब किंग्स को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 21 रन से हराया।

शिखर धवन ने आईपीएल में 152 छक्के लगाए हैं। क्रिस गेल ने आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं। उन्होंने 357 छक्के लगाए हैं। रोहित शर्मा (261), एबी डिविलियर्स (251), विराट कोहली (241) और एमएस धोनी ने 239 छक्के लगाए हैं। शिखर धवन ने सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में युवराज सिंह को पीछे छोड़ दिया है।

युवराज सिंह ने आईपीएल में 132 मैचों में 149 छक्के लगाए हैं। जोस बटलर ने भी इतने ही छक्के लगाए हैं। शिखर धवन ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में तीन छक्के लगाकर इन दोनों खिलाड़ियों को पीछे छोड़ा।मैच की बात करें तो लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 199 रन बनाए। इसके जवाब में पंजाब किंग्स की टीम 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 178 रन ही बना सकी।

लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए क्विंटन डिकॉक (54), निकोलस पूरन (42) और क्रुणाल पांड्या के नाबाद 43 रनों की बदौलत 199 रन बनाने में कामयाब रही। डिकॉक और पूरन के बीच 47 रन की साझेदारी हुई।

पंजाब के लिए सैम करन ने तीन और अर्शदीप ने 3 विकेट चटकाए। राहुल चाहर और रबाडा को 1-1 विकेट मिला। इसके जवाब में धवन और बेयरस्टो ने दमदार शुरुआत दिलाई। धवन 70 और बेयरस्टो 42 रन बनाकर आउट हुए। मयंक यादव ने तीन और मोहसिन ने दो विकेट लेकर पंजाब को बैकफुट पर धकेला।

यह भी पढ़ें  युवती ने युवक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, हुई प्रेगनेंट, मुकदमा दर्ज