हल्द्वानी। शिव सेना कुमाऊं मंडल प्रमुख हेमंत कुमार भईयू कै नेतृत्व में भारत पाकिस्तान मैच के खिलाफ शिवसेना हल्द्वानी नैनीताल इकाई ने कालाढूंगी चौराहे पर किया विरोध प्रदर्शन।
पहलगाम में पाकिस्तानी आतंकी हमलावरों ने हमारे माताओं , बहनों का सिंदूर उजाड़ दिया , खून बहाया , हिंदू का अपमान किया वो खून अभी सूखा नहीं , ज़ख्म अभी भरा नही , फिर भी आज 14 सितंबर 2025 को पाकिस्तान के साथ भारत क्रिकेट मैच खेलने जा रहा है।
जिन पाकिस्तानी आतंकवादियों ने हमारे भाई , बहनों की निर्मम हत्या कर दी सिंदूर उजाड़ दिया, उन्हीं पाकिस्तानियों के साथ कैसे क्रिकेट खेल सकते हैं।
शिवसेना कुमाऊं मंडल प्रमुख हेमंत कुमार भइयू ने कहा कि 2019–पुलवामा हमला, 2025– पहलगाम हमला ,,, पाकिस्तान से क्रिकेट यह खेल नहीं सिंदूर का अपमान है।
क्रिकेट और खून एक साथ कैसे? ये खेल भारत का, माताओं बहनों के सिंदूर का अपमान है जिसका शिव सेना विरोध करती है , शिवसेना राज्य उप प्रमुख रूपेंद्र नागर ने कहा कि केंद्र सरकार की व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह खोखली नीति यह दोहरी नीति नहीं चलेगी।
एक तरफ देश की माता बहनों के सिंदूर के सम्मान की बात करते हैं और दूसरी तरफ उन माता और बहनों के सिंदूर के साथ खिलवाड़ करते हुए पाकिस्तान से क्रिकेट मैच खेलने के अवसर देते हैं।
यह स्वीकार नहीं किया जाएगा केंद्र सरकार की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं माता, बहनों के साथ वह देश के क्रांतिकारी शहीदों का भी अपमान किया है ।
केंद्र सरकार ने महानगर उपाध्यक्ष प्रमोद आर्या ने कहा कि क्या खेल और जंग एक साथ खेले जा सकते हैं ? पाकिस्तान से क्रिकेट सिंदूर और शहीदों का अपमान है जिसका हम विरोध करते है केंद्र सरकार होश में आओ पाकिस्तान से क्रिकेट बंद करो।
इस दौरान कुमाऊं मंडल प्रमुख हेमंत कुमार भईयू, महानगर उपाध्यक्ष प्रमोद आर्या, महानगर मंत्री दीपक राजपूत, कार्यकारी नगर प्रमुख मनोज गुप्ता, मीडिया प्रभारी अभिषेक कश्यप, ब्लॉक प्रमुख सूरज आर्या, भीमताल विधान सभा प्रभारी मुकेश बिष्ट, नगर सचिव पूरन सागर, मोनू सिंह, सचिन नागर, प्रदीप पाठक, अभिषेक कुमार, राहुल कश्यप आदि कई शिव सैनिक समिति हुए
