ब्रेकिंग न्यूज़
भीमताल : गांव-गांव पहुंचकर मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देशहल्द्वानी में नीम करौली बाबा जी के स्थापना दिवस पर सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल एवं सवर्ण शक्ति संगठन द्वारा भव्य भंडाराकैंची धाम स्थापना दिवस पर अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल द्वारा शरबत प्रसाद का वितरणहल्द्वानी में आयोजित विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर हुई चर्चानैनीताल पुलिस के उत्कृष्ट प्रबंधन में आस्था का महाकुंभ: 01 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, पूरी रात्रि भी जारी रहा भक्तों का उत्साह, बाबा नीम करौली महाराज के दरबार में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, बारिश भी नहीं डिगा सकी विश्वास
खबर शेयर करे -

नैनीताल में 14वॉ मानसून मैराथन में 1500 धावकों ने लिया हिस्सा

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल।  रन टू लिव सस्था की ओर से डीएसए मैदान में 14 वा मानसून मैराथन का आयोजन किया गया जिसमें 1500 धावकों ने भाग लिया बालक वर्ग में मयहंगम लिंगलैंग व बालिका वर्ग में अर्पिता ने मारी बाजी

  जिसमें देश विदेश के खिलाड़ियों ने भाग मॉनसून माउंटेन मैरेथन का सफल आयोजन हुआ। मैरेथन में दौड़ने के लिए देश विदेश के धावकों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय युवा जुटे।

       नैनीताल के फ्लैट्स ग्राउंड में आज सवेरे से ही नन्हें बच्चों के अलावा युवा, युवतियां और सीनियर सिटीजन वर्जिश करते दिखे। मौका था वार्षिक रूप से आयोजित होने वाली मॉनसून माउंटेन मैरेथन का।

 ‘रन टू लिव’ संस्था द्वारा आयोजित मैरेथन में मैंन, वीमेन और वेट्रेन वर्ग में 21 किलोमीटर के 10 किलोमीटर, 5 किलोमीटर और रन फ़ॉर फन का आयोजन किया जाना था। आयोजन समिति ने दौड़ को फ्लैग ऑफ किया। धावकों ने दौड़ पूरी कर स्वर्ण, कांषय और रजत पदक जीते।

संस्था के सचिव हरीश तिवारी ने सफल आयोजन के लिए धावकों, सदस्यों और इससे जुड़े सभी लोगों का आभार जताया। धावकों ने भी अपनी जीत को अपने विश्वास की सफलता बताया और कहा कि आगे वो बड़े प्लेटफार्म में भी बेहतरीन प्रदर्शन करने की तैयारी कर रहे हैं।

धावक मयहंगम लिंगलैंग ने बताया कि उनके राज्य में मैराथन आमतौर पर समतल मैदानों पर आयोजित होती है, जबकि नैनीताल की पहाड़ी होने के कारण यहां दौड़ना चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है।

उन्होंने कहा कि कठिनाइयों के चलते वह लगातार अभ्यास कर रहे हैं और उनका लक्ष्य आगे चलकर बड़े स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेना है. धावक ने कहा कि मणिपुर और नैनीताल में मैराथन आयोजित करने के तरीके और परिस्थितियों में काफी अंतर है।

वर्तमान में वह एशियन गेम्स में शामिल होने के लिए प्रैक्टिस कर रहे हैं महिला वर्ग 21 किमी दौड़ की विजेता रही धावक अर्पिता ने बताया कि वह लगातार पिछले 14 वर्षों से नैनीताल मैराथन में विजेता बनती आ रही हैं।

उन्होंने कहा कि पहाड़ी क्षेत्र में दौड़ना चुनौतीपूर्ण होता है, लेकिन मेहनत और लगन से यह संभव है. अर्पिता ने कहा कि अधिक से अधिक लड़कियों को आगे आकर मैराथन में हिस्सा लेना चाहिए।

कार्यक्रम में  उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति आलोक मेहरा , पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल, देवेन्द्र कुमार जोशी वरिष्ठ मंडल प्रबंधक भारतीय जीवन बीमा निगम, अरविंद कुमार ए आर एम एल आई सी हाउसिंग फाइनेंस, महेश नेगी अध्यक्ष उत्तराखंड ओलंपिक कमेटी, योगेश गर्ब्याल पर्वतारोही, कविता गंगोला आदि लोग कार्यक्रम में मौजूद थे।

यह भी पढ़ें :  पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसा: बोलेरो पर गिरी विशाल चट्टान, 2 की मौत, 3 गंभीर घायल

You missed

error: Content is protected !!