ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

भवाली/नैनीताल।  आज दिनांक 14 जून 2025 को श्री नीम करौली बाबा  के स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर कैंची धाम में देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं का अपार श्रद्धा नजर आ रही है।

    भक्तगण संध्या आरती में भावविभोर होकर बाबा जी की भक्ति में मग्न हो रहे हैं।

 मंदिर परिसर से बाहर सड़कों तक “बोलो नीम करौली बाबा की जय” के जयघोषों से वातावरण गूंज उठा।

    भीड़ को सुचारु रूप से नियंत्रित करने हेतु  प्रहलाद मीणा एसएसपी नैनीताल द्वारा कैंची धाम क्षेत्र में प्रभावी सुरक्षा, यातायात प्रबंधन एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं।

पुलिस अधिकारियों द्वारा लगातार *यातायात संचालन, पार्किंग व्यवस्थाओं की निगरानी की जा रही है।

सुरक्षा की दृष्टि से बीडीएस टीम, डॉग स्क्वॉड व ड्रोन्स के माध्यम से निगरानी रखी जा रही है।

112 सेवा व स्थानीय सहायता नंबर* पर चौबीसों घंटे पुलिस सहायता उपलब्ध है।

 नैनीताल पुलिस की अपील यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित रूट एवं पार्किंग स्थलों का ही प्रयोग करें।

सहायता के लिए तुरंत नजदीकी पुलिसकर्मी अथवा हेल्पलाइन नंबर से संपर्क करें।

सहायता हेतु- 112,, 9411112979, 9412087770

यह भी पढ़ें :  नैनीताल : महिला अधिकारों के लिए मुखर रहने वाली आवाज हुई मौन
error: Content is protected !!