ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

भीमताल। ओखलकांडा ब्लॉक के ग्रामसभा डालकन्या में सत्यवादी लीला का सफल एंव रोचक समापन चक्रवर्ती सत्यवादी राजा हरीशचंद्र के राजतिलक के साथ सम्पन्न हुआ।

सम्पूर्ण रात्रि में लीला मंचन के साथ लोकगायक राकेश पनेरु के लोकगीतों ने दर्शकों को खूब रोमांचित किया।

लीला कार्यक्रम में पूर्व दर्जामंत्री हरीश पनेरू व दानसिंह भंडारी भी उपस्थित रहें।

दोंनो दिग्गज नेताओं ने लोकगायक राकेश पनेरू के गानों में मंच में एक साथ ढुमके लगाए और आदर्श नैतिकता का उदाहरण प्रस्तुत किया।

राकेश पनेरु के गानों पर राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरु अपने आप को थिरकने से  नहीं रोक पाए और राकेश पनेरु के साथ जमकर ठुमके लगाए।

दर्शकों ने सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र लीला का जमकर लुफ्त उठाया और राकेश पनेरु के गानों पर भी झूमते नजर आए।

इस लीला कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त ग्रामसभा व कमेटी पदाधिकारियों व सदस्यों का बेहद योगदान रहा ।

कमेटी अध्यक्ष ने समस्त जनता व कार्यकर्त्ताओं का आभार प्रकट किया और आश्वस्त किया की अगले वर्ष भी लीला का इसी वर्ष की भाति भव्य आयोजन किया जाएगा ।

इस लीला को सम्पन्न कराने में प्रमुख योगदान कमेटी अध्यक्ष केशव भट्ट, दिनेश पनेरु, संचालक सुरेश जोशी, डारेक्टर गिरीश बुंगियाल, उमेश भट्ट, कमल पनेरु,ग्राम प्रधान सुनिता देवी,शंकर पूरी, ललीत भटृ, कोषाध्यक्ष रमेश पनेरू, चन्दन पनेरू, तारा दत्त भट्ट, नरेश भट्ट, प्रकाश जोशी, भुवन पनेरू,योगेश परगाँई,आदी का रहा।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 27 मई 2026
error: Content is protected !!