ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी में चोरी का खुलासा: घर का ताला तोड़कर मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, दो किशोर भी पकड़े गएमुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना का हल्द्वानी में शुभारंभ, 121 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमआपदा प्रभावित गांवों का दौरा कर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी जनसमस्याएं, क्षतिग्रस्त सड़कों, पेयजल लाइनों और नहरों के पुनर्निर्माण के दिए निर्देशदेवभूमि उद्यमिता योजना से विद्यार्थियों को मिला स्वरोजगार का मंत्र, कोटाबाग महाविद्यालय में अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजितकुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र डॉ. एस.एस. सामंत को मिली NASI सीनियर साइंटिस्ट फेलोशिप, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में संभाला नया दायित्व
खबर शेयर करे -

देवरानी देवी मेमोरियल ट्रस्ट ने मेधावी छात्रों को ₹2,100 की प्रोत्साहन राशि दी, खुली बैठक में ग्रामीणों ने उठाईं समस्याएं

रिपोर्टर : नीरज तिवारी 

कालाढूंगी। नैनीताल जिले के विकासखंड कोटाबाग की दूरस्थ ग्राम पंचायत रियाड में शिक्षा, जनसुनवाई और डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक बहुआयामी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में जहां मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया, वहीं ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए खुली बैठक आयोजित की गई। इसके साथ ही गांव में स्मार्टपुर डिजिटल सेंटर की शुरुआत होने से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलने जा रही है।

कार्यक्रम के दौरान देवरानी देवी मेमोरियल ट्रस्ट, पटना की ओर से ग्राम पंचायत के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। ट्रस्ट ने प्रत्येक मेधावी छात्र को ₹2,100 की प्रोत्साहन राशि प्रदान कर उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों की सराहना की। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा ही समाज के विकास का सबसे सशक्त माध्यम है और प्रतिभाओं को समय-समय पर प्रोत्साहित किया जाना आवश्यक है।

इस दौरान ग्राम पंचायत की खुली बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर सड़क, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। संबंधित अधिकारियों ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण आकर्षण ऋचा फाउंडेशन की ओर से ग्राम पंचायत रियाड में स्मार्टपुर डिजिटल सेंटर का उद्घाटन रहा। इस डिजिटल सेंटर के शुरू होने से अब ग्रामीणों को विभिन्न ऑनलाइन और सरकारी सेवाओं के लिए करीब 30 किलोमीटर दूर नहीं जाना पड़ेगा। आधार, पेंशन, प्रमाणपत्र, ऑनलाइन आवेदन, बैंकिंग और अन्य डिजिटल सेवाएं अब गांव में ही उपलब्ध हो सकेंगी।

ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि डिजिटल सेंटर के संचालन से न केवल समय और धन की बचत होगी, बल्कि गांव के लोगों को सरकारी योजनाओं और ऑनलाइन सेवाओं का लाभ भी आसानी से मिल सकेगा।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

यह भी पढ़ें :  इंदौर में घी पर रोक के बाद उत्तराखंड में अलर्ट, दूध-डेयरी उत्पादों में मिलावट के खिलाफ बड़ा अभियान, खुले में ले जाए जा रहे पनीर की गाड़ियों से लिए सैंपल

You missed

error: Content is protected !!