ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

भीमताल। इन दिनों ओखलकांडा ब्लाक के डाल कन्या सत्यवादी लीला कमेटी डालकंडिया (डेफ्टा )में  6 दिवसीय सत्यवादी लीला का किया जा रहा है मंचन।

इस लीला का आयोजन लगभग 2009 से आज तक लगातार भव्य और दिव्य रूप से सभी के सहयोग से बड़ों के मार्गदर्शन आशीर्वाद किया जा रहा है सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र के बारे में सभी लोग जानते हैं।

इस कमेटी की विशेषता यह हैं यह लीला जब से शुरू हुई है उसके बाद क्षेत्र में दिन दुगनी रात चौगुनी और सुंदर प्रकाश फैला रही है इस गांव के अलावा उत्तराखंड में शायद ही किसी जगह पर सत्यवादी लीला का आयोजन होता हो ।

इस लीला के पात्र बिल्कुल भी नशा न करते हुए प्रदर्शन करते हैं। जैसा कि आज कई जगह नशापान फिल्मी गानों में नाचना इस प्रकार से किया जाता है पर यहां पर पात्र लहसुन प्याज तक नहीं खाते हैं।

कमेटी के अध्यक्ष  केशव दत्त भट्ट  जिनकी उम्र लगभग 60 साल है। उपाध्यक्ष चूड़ामणि भट्ट जी कोषाध्यक्ष रमेश पनेरु व समस्त कार्यकारिणी और सभी क्षेत्रवासियों का सहयोग बहुत बढ़-चढ़के रहता है।

6 दिवसीय लीला में विश्वामित्र मुनि हरिश्चंद्र की परीक्षा लेने के लिए इनका राज पाठ दान में ले लिया और दान कम पड़ने पर वह खुद अपने बच्चों सहित बिक गए सत्यवादी महाराज सत्य पर अड़े रहे और काशी बाजार अपना परिवार व खुद बिक जाते हैं पर सत्य पर पड़े रहते हैं।

अगले दिन का दृश्य मरघट में सत्यवादी राजा कर लेने का काम करते हैं महाराजा हरिश्चंद्र की पत्नी ब्राह्मण के घर में बर्तन धोने का काम करती है सत्य पुत्र रोहित रोज बाग से फूल तोड़ने का काम करते हैं।

पात्रों का नाम ,राजा हरिश्चंद्र के पात्र नवयुवक मंगल दल अध्यक्ष चंदन पनेरु, रोहित, जगदीश रूवाली, खिमेश भट्ट, विश्वामित्र मुनि गिरीश बुंगियाल हैं। सभी पात्रों के द्वारा बहुत ही सुंदर अभिनय किया जा रहा है , लीला के समापन के दिन लोक गायक राकेश पनेरु आएंगे वह रिमझिम टीम भी आएगी।

यह भी पढ़ें :  डीएसए नैनीताल के महासचिव बने मनोज जोशी, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
error: Content is protected !!