ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत हुआ ध्वजारोहण, मनोज पाठक ने विद्यार्थियों को दिलाया राष्ट्रनिर्माण का संकल्पकुमाऊँ विश्वविद्यालय में ‘एंजेल इन्वेस्टर्स एंड वेंचर कैपिटल फंडिंग’ विषय पर ऑनलाइन व्याख्यान, 50 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सामानसिक स्वास्थ्य पर खुलकर बात करना कमजोरी नहीं, जागरूकता और साहस की निशानी: प्रो. नीता बोरानगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने DRM वीना सिन्हा से लालकुआं की जनसमस्याओं पर की वार्ता, रेलवे क्रॉसिंग पुल और टेंपो स्टैंड का मुद्दा उठादिल्ली में सांसद अनिल बलूनी से गौरव गोस्वामी ने की शिष्टाचार मुलाकात, 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन
खबर शेयर करे -

विदाई में धीरेंद्र शास्त्री से लिपटकर रोईं बहनें, बागेश्वर धाम में 156 कन्याओं के विवाह

धीरेंद्र शास्त्री बोले कि अगले वर्ष यानी 2025 में 251 निर्धन कन्याओं का विवाह कराया जाएगा

मध्यप्रदेश। छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम में शुक्रवार को गरीब परिवार की 156 कन्याओं का विवाह संपन्न हुआ। पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने यह आयोजन करवाया. विदाई की बेला आई तो नवविवाहित कन्याएं विवाह समारोह के मेजबान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से लिपटकर रोने लगीं।

इस विशाल आयोजन की शुरुआत दूल्हा और दुल्हन के स्वागत से हुई। स्वागत खुद बागेश्वर धाम के महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने ढोल-नगाड़ों के साथ किया और जोड़ों का मंच तक लेकर आए. मंच पर एक-दूसरे को जयमाला पहनाने की रस्म अदा की गई।

मंच पर मौजूद अतिथियों ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया और उसके बाद मंडप ने नीचे होने वाली रस्में हुईं तो दूल्हा-दुल्हन की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. इन सभी जोड़ों ने जयमाला कार्यक्रम के साथ ही मंडप में सात फेरे लेते हुए एक दूसरे को अपनाया।

बता दें बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से इस वर्ष पंचम विवाह महोत्सव कराया गया। इस वर्ष सभी जोड़ों को 157 प्रकार की घरेलू सामग्री भेंट स्वरूप दी गई. इसमें मोटरसाइकिल से लेकर रामायण- गीता भी शामिल हैं।

उधर, इस पूरे आयोजन को लेकर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कहा कि इस साल यानी 2024 के विवाह महोत्सव का पूरा आयोजन मंदिर में चढ़ने वाली चढ़ोत्तरी से संपन्न हुआ है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव इस विशाल सामूहिक कन्या विवाह महोत्सव में शामिल हुए और नव दंपत्तियों को आशीर्वाद दिया।

आयोजन में अतिथि के रूप में पहुंचे CM मोहन यादव ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश सरकार भी शदियों के आयोजन कराती है।

सरकारी की तरफ से आयोजित कार्यक्रमों में बगैर मुहूर्त के विवाह होते हैं और अगर बागेश्वर महाराज सरकार के साथ विवाह आयोजन करना चाहें तो सरकार मदद के लिए सदैव तैयार है।

यह भी पढ़ें :  मानसिक स्वास्थ्य पर खुलकर बात करना कमजोरी नहीं, जागरूकता और साहस की निशानी: प्रो. नीता बोरा

You missed

error: Content is protected !!