नैनीताल में समाजसेवी भुवन पोखरिया ने नैनीताल क्लब में प्रेस की वार्ता
नैनीताल दुध संघ के ऊपर लगाए बड़े आरोप
रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला
नैनीताल। समाजसेवी भुवन पोखरिया ने नैनीताल क्लब में पत्रकार वार्ता करते हुए नैनीताल दूध संघ पर बड़े आरोप लगाते हुए कहा है कि नैनीताल दुग्ध संघ में चरम सीमा पर भ्रष्टाचार कर लोगों की सेहत से खिलवाड़ किया गया है।
जिसमें प्रदेशवासियों को अधोमानक दूध की सप्लाई किया गया। कुमाऊँ कमिश्नर द्वारा करायी गई जांच में दुग्ध संघ में वित्तीय अनियमितताओ पुष्टि हो चुकी है। जिसे लेकर वे राज्य डीजीपी से मिलकर दुग्ध संघ में भ्रष्टाचार व मिलावटी दूध सप्लाई करने वाले लोगों के खिलाफ एफआईआर कर सख्त कार्यवाही करने के साथ ही उच्च न्यायालय में जांच रिपोर्ट पेश कर दोषियों के खिलाफ सख्त सजा दिलाने की मांग करेंगे।
उत्तराखंड शासन के साचीव डेरी के द्वारा 6 दिसंबर को निदेशक डेरी विकास को दुग्ध संघ लालकुआं को वित्तीय अनिमितता की रिपोर्ट कमिश्नर द्वारा शासन को उप्लब्ध कराई गई।
उसमें स्पष्ट हो जिस है कि दूध में मिलावट है जिसके बाद शाशन ने निदेशक डायरेक्टर डेरी को आदेश दिए है कि भर्ष्टाचार मेंलिप्त अधिकारियों पर कार्यवाही की जाए। इस सम्बंध में उनके द्वारा कुमाऊं कमिश्नर से भी मुलाकात की जाएगी।
बताया कि आँचल दूध में भारी मात्रा में मेलामाइन मिलाने की पुष्टि न्याय निर्णायक अधिकारी और देहरादून के खाद्य अभिकरण/अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने की है जिसमें दूध में 2.58 पीपीएम मैलेमाइन पाया जाना सिद्ध हुआ है।
लालकुआँ दुग्ध संघ वर्षभर जो बाहरी प्रदेशों से लाखों लीटर दूध खरीदता है वह दूध एमबीआर जांच में फेल हो गया है। उस दूध में भारी मात्रा में क्लॉट पाया गया है। लालकुआं दुग्ध संघ के दूध में मेलामाइन और एल्कोहॉल की मात्रा पाई गई जो
मनुष्य के लिए खतरनाक है। पोखरिया ने आरोप लगाया कि मेलामाइन एक कार्बन आधारित रसायन होता है जिसे दूध एवं डेयरी के उत्पादों में मिलावट करने के
लिए प्रयोग किया जाता है। दूध डेयरी के उत्पादों में मेलामाइन की मिलावट से गुर्दे संबंधी बीमारियां हो सकती हैं जो आगे चलकर कैंसर का भी कारण बन सकती हैं।
इस दौरान हरीश चंद्र आर्य,लक्ष्मण मेहता,गणेश भट्ट,कमल नेगी, पंकज भट्ट आदि लोग मौजूद थे।





