ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी में कांग्रेस रैली के बीच सियासी घमासान तेज, भाजपा ने गोदियाल-आर्य का पुतला फूंका; SSP कार्यालय में अभद्रता के आरोपों पर कार्रवाई की मांगचित्रशीला घाट में शनि मंदिर निर्माण का विरोध, कुमाऊंनी समाज ने निकाली रैली; शिव स्थान की पुरानी पहचान बरकरार रखने की मांगडीएसबी परिसर की शोध छात्रा आयशा सिद्दीकी ने मलेशिया में वर्ल्ड पॉलिमर कांग्रेस में किया शोध प्रस्तुत, प्रमाण पत्र से सम्मानित“जिया रानी की भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ हरीश पनेरु का प्रदर्शन, बोले- समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र होगा आंदोलन”भीमताल की पेयजल समस्याओं को लेकर कांग्रेस नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य से की मुलाकात
खबर शेयर करे -

एक पखवाड़े के भीतर परिवार के दो लोगों की मौत से  मचा कोहराम

खटीमा। भारत-नेपाल सीमा के पास वन महोलिया गांव में एक दुखद घटना सामने आई है। बुधवार शाम को नाले में डूबने से 45 वर्षीय सुभाष की मौत हो गई।

हैरानी की बात यह है कि 15 दिन पहले 26 मार्च को इसी नाले में डूबने से उसके पिता रामचंदर की भी मौत हो गई थी।

एक पखवाड़े के भीतर परिवार के दो लोगों की मौत से कोहराम मच गया है जानकारी के अनुसार, सुभाष, जो वन महोलिया का निवासी था, बुधवार शाम को अपने घर के पीछे बहने वाले नाले की ओर गया था।

परिजनों ने बताया कि पिता की मौत के बाद रस्म पगड़ी का कार्यक्रम पूरा होने के बाद सुभाष नाले की गहराई नापने की बात कह रहा था। उसकी पत्नी ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना।

इस दौरान वह नाले में डूब गया। आसपास के ग्रामीणों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक वह डूब चुका था सुभाष टाइल्स मिस्त्री का काम करता था और अपने पीछे पत्नी, एक बेटी और दो बेटों को छोड़ गया है। परिवार में 15 दिनों के भीतर दो मौतों से दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया हैइस घटना ने इलाके में शोक की लहर दौड़ा दी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से नाले के आसपास सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

यह भी पढ़ें :  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल परिसर में ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान के तहत एंटी-ड्रग शपथ

You missed

error: Content is protected !!