ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

रानीखेत। मानिला देवी मंदिर कमराड़/ विनायक क्षेत्र में श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का आयोजन चल रहा है।

बता दे कि यह आयोजन 4 अगस्त से 11 अगस्त तक चलेगा।

आज चतुर्थ दिवश यज्ञ के मुख्य यजमान पूरन चन्द्र जोशी रहे। वही व्यास के आसन पर विराजमान ज्योतिषाचार्य  राजेन्द्र नैलवाल दिल्ली वाले हैं।

आज श्री कृष्ण जन्मोत्सव का रंगारंग कार्यक्रम ने दर्शकों का मनमोह लिया। 

इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे मंदिर प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष तुला सिंह तड़ियाल, वयोवृद्ध सदस्य नन्दन सिंह रावत, जंगबहादुर सिंह बिष्ट, बहादुर सिंह रावत, इन्द्र सिंह, हीरा सिंह रावत, मोहन सिंह रावत, किशन सिंह रावत, नवीन चन्द्र रिखाड़ी, कमल कुमार जोशी, हल्द्वानी की संगीत की टीम जिसमें कीबोर्ड पर आशीष उप्रेती, तबले पर बसंत पांडे श्रीमद्भागवत महापुराण के लाइव प्रसारण के लिए निक्की चौहान बृजवासी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  ओखलकांडा में सड़क और स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली उजागर, घायल महिला को 5 किमी पालकी में ढोकर पहुंचाया सड़क तक

You missed

error: Content is protected !!