ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

चरस तस्करी का भंडाफोड़ — एसओजी व बनभूलपुरा पुलिस की संयुक्त टीम ने 918 ग्राम चरस के साथ युवक को किया गिरफ्तार, स्कूटी सीज

 नैनीताल।    डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  के निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थों की बिक्री व तस्करी की रोकथाम हेतु विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। 

पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी व क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी थानाध्यक्ष बनभूलपुरा  सुशील जोशी व एसओजी प्रभारी  राजेश जोशी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा की गई चेकिंग व सघन कार्रवाई में एक चरस तस्कर को गिरफ्तार किया है।

  अवैध गतिविधियों की रोकथाम तथा मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा योगेश सिंह बोरा पुत्र बहादुर सिंह बोरा निवासी ग्राम सुनकोट, थाना मुक्तेश्वर, जनपद नैनीताल उम्र – 25 वर्ष को यात्री शेड, गोला बाईपास रोड से 918 ग्राम अवैध चरस परिवहन करते हुए स्कूटी संख्या UK04 AR 6927 सहित गिरफ्तार किया गया।

   अभियुक्त के विरुद्ध थाना बनभूलपुरा पर NDPS Act में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : बनभूलपुरा में पुलिस का फ्लैग मार्च, रेलवे अतिक्रमण मामले पर फैसला लंबित; SSP का सख्त संदेश—शांति भंग करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
error: Content is protected !!