ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

 एसएसपी मीणा की टीम को मिली बड़ी कामयाबी

SOG व हल्द्वानी पुलिस की कार्यवाही में जहरीली अवैध शराब का काला कारोबार बेनकाब, 2 गिरफ्तार

नकली शराब के साथ/ ब्रांडेड शराब के फर्जी स्टीकर व कई उपकरण बरामद

एसएसपी नैनीताल प्रहलाद मीणा के नेतृत्व में जनहित में बड़ी कार्यवाही

एसओजी व कोतवाली पुलिस की संयुक्त रेड, नकली/ जहरीली शराब का जाल हुआ बेनकाब

2 तस्करों से भारी मात्रा में उत्तराखण्ड आबकारी की फर्जी चिट/स्टीकर, सहित नकली/जहरीली शराब व उपकरण बरामद*

 उत्तराखण्ड के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025 के विजन को साकार करने हेतु  प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा जनपद नैनीताल में मादक पदार्थाे की तस्करी/अवैध नशा को रोकने हेतु सभी थाना/चौकी एवं एसओजी प्रभारी को तस्करों के विरूद्व कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिये गये हैं।

प्रकाश चन्द्र, अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी व नितिन लोहनी, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में  राजेश कुमार यादव प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी एवं एसओजी प्रभारी  संजीत राठौड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा नकली शराब का धन्धा करने वाले 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

कोतवाली हल्द्वानी/ एसओजी टीम द्वारा चैकिंग के दौरान रामपुर रोड बजवाल ट्रेडर्स के बगल में हल्द्वानी से 2 व्यक्तियों के कब्जे से 40 लीटर नकली शराब , 20 ली0 स्प्रिट सहित अन्य उपकरण व सामग्री के साथ एक स्कूटी भी बरामद की है।

 दोनों को गिरफ्तार कर कोतवाली हल्द्वानी पर एफआईआर न0 118/2025 धारा 60(1)(2)/72 आबकारी अधिनियम व 271/336/338/340 बीएनएस पंजीकृत किया गया। अभियुक्तगणों को मा०न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त 
(1)-सचिन जायसवाल उम्र 34 वर्ष पुत्र अजय प्रकाश निवासी- लाल फाटक बदायू रोड थाना कैन्ट जि0 बरेली
(2) सोनू कश्यप उम्र 30 वर्ष पुत्र स्व झब्बूलाल निवासी- पुराना शहर सतीपुर थाना बरादरी जिला बरेली उ0प्र0

एसएसपी नैनीताल ने पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु 2500 रूपये के ईनाम से पुरूस्कृत किया ।

यह भी पढ़ें :  कुमाऊं में भूमि घोटालों पर बड़ा एक्शन: 77 मामलों की समीक्षा, 30 में मुकदमा दर्ज करने के निर्देश

You missed

error: Content is protected !!