हल्द्वानी। पनचक्की रोड पर हुई सड़क दुर्घटना के बाद जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नैनीताल पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में आ गई है। इसी क्रम में डॉ. मंजूनाथ टी.सी., एसएसपी नैनीताल ने विशेष पुलिस टीम के साथ घटनास्थल सहित हल्द्वानी के प्रमुख चौराहों, मार्गों और कंस्ट्रक्शन साइट्स का बारीकी से निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान एसएसपी नैनीताल ने पंचक्की घटनास्थल, पंचक्की चौराहा, हनुमान मंदिर चौराहा, चौंफला चौराहा एवं कठघरिया चौराहे का जायजा लिया। उन्होंने भविष्य में दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए घटनास्थल के पास बने रैंप को दुरुस्त कराने हेतु संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए।
एसएसपी ने कोल टैक्स तिराहा, हाइडल, लामाचौड़ तिराहा, कठघरिया चौराहा और हनुमान मंदिर चौराहे से हल्द्वानी शहर के अंदर सभी प्रकार के भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाने को लेकर अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की। साथ ही कठघरिया चौराहे पर आमजन की सुविधा के लिए टेंपो हाईट गेज, बैरियर और हाइट गेज लगाने तथा हनुमान मंदिर चौराहे पर स्लाइडिंग बैरियर एवं ट्रैफिक आइलैंड को अपग्रेड करने के निर्देश दिए गए।
इसके अतिरिक्त सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और सुगम यातायात व्यवस्था के लिए हल्द्वानी शहर हेतु एक विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार करने के आदेश दिए गए। शहर के भीतर स्थित सभी कंस्ट्रक्शन साइट्स पर चेतावनी साइन बोर्ड, रिफ्लेक्टर, ब्लिंकिंग लाइट और सैंड बैग लगाने के भी निर्देश दिए गए हैं।
निरीक्षण के दौरान डॉ. जगदीश चंद्र (एसपी ट्रैफिक), मनोज कुमार कत्याल, सीओ हल्द्वानी अमित कुमार, प्रभारी निरीक्षक विजय मेहता, थानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी, थानाध्यक्ष काठगोदाम विमल कुमार मिश्रा सहित सीपीयू और यातायात पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
नैनीताल पुलिस ने आमजन से अपील की है कि निर्धारित ट्रैफिक प्लान और नो-एंट्री नियमों का पालन करें, वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, ताकि सड़क सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित किया जा

