ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी नौ मोटरसाइकिलों के साथ दो चोरो को पकड़ा

मल्लीताल पुलिस द्वारा चोरी की 9 मोटर साईकिल सहित 2 अभियुक्तो को किया गिरफ्तार

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। कोतवाली मल्लीताल में पूर्व में हुए वाहन चोरियो के सम्बन्ध में वादीगण (1) भूपेन्द्र सिह अधिकारी निवासी रूकुट कम्पाउण्ड मल्लीताल नैनीताल (2) फैजान पुत्र अब्दुल निवासी जुबली हॉल थाना मल्लीताल जनपद नैनीताल (3) दीपांशु पुत्र जितेन्द्र सिंह निवासी जसपुर थाना जसपुर ऊधम सिह नगर हाल निवासी गवर्मेन्ट पॉलीटेक्निक नैनीताल (4) मुकेश पाण्डेय पुत्र गिरीश चन्द्र पाण्डेय निवासी खुर्पाताल कोतवाली मल्लीताल जनपद नैनीताल की लिखित तहरीरो के आधार पर कोतवाली मल्लीताल पर एफ0आई0आर0न0-17/2025, एफ0आई0आर0न0-19/2025, एफ0आई0आर0न0-26/2025 व 27/2025 धारा 303(2) बी0एन0एस0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किये गये थे।

प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा उपरोक्त मामलो के शीघ्र सफल अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक अपराध एवमं यातायात नैनीताल डॉ० जगदीश चन्द्र को विशेष टीम गठित कर अभियोग से सम्बन्धित वाहनो की बरामदगी एवं अभियुक्तो की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया।

क्षेत्राधिकारी नगर नैनीताल श्री प्रमोद साह व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मल्लीताल श्री हेम चन्द्र पन्त के पर्यवेक्षण में वरिष्ठ उप-निरीक्षक  दीपक बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।

पुलिस टीम द्वारा मल्लीताल क्षेत्र में लगे 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरो का अवलोकन किया गया जिसमें कुछ संदिग्ध लोग चोरी के वाहनो को ले जाते हुए दिख रहे थे, जिसके पश्चात संदिग्धो की शिनाख्त व माल मुकदमाती की बरामदगी हेतु गठित टीम द्वारा क्षेत्र में मुखबिर मामूर कर पतारती सुरागरसी करदिनांक 25/05/2025 को मुखबिर की सूचना पर मंगोली क्षेत्र से 02 (दो) अभियुक्तो को थाना क्षेत्र के रूकुट कम्पाउण्ड से माह अप्रैल में चोरी हुई अपाचे मोटर साईकिल के साथ गिरफ्तार किया गया।

दोनो अभियुक्तो से सख्ती से अन्य चोरी हुई मोटर साईकिलो के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर इनके द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत के अतिरिक्त हल्द्वानी बाजपुर रामनगर आदि क्षेत्रो से भी मोटर साईकिले चोरी करने की बात स्वीकारी तथा उन चोरी की 08 मोटर साईकिलो को मंगोली क्षेत्र में ही नलनी के पास जंगल में छिपाई होने की बात कहते हुए बरामद करने की बात कही ।

जिसके पश्चात पुलिस टीम द्वारा पकडे गये अभियुक्तो की निशानदेही पर नलनी के पास सडक से करीब 100 मीटर अन्दर जंगल से चोरी की 08 अन्य मोटर साईकिले बरामदगी की गयी। अभियुक्तगणो द्वारा उक्त मोटरसाइकिलों को मल्लीताल, हल्द्वानी रामनगर, बाजपुर आदि क्षेत्रो से चोरी करना बताया।

गिरफ्तार अभियुक्त 

1- दीपक सिंह बिष्ट पुत्र हरीश सिंह बिष्ट निवासी ग्राम घूग्धू खाम तहसील व जिला नैनीताल उम्र 24 वर्ष

2- आकाश पुत्र रुप राम सिंह निवासी खुशाल पुर नियर गुरुद्वारा बन्नाखेडा थाना बाजपुर उधमसिंह नगर 

नोट:– वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा उपरोक्त मामले के सफल अनावरण हेतु पुलिस टीम को 2,500 रु से पुरस्कृत करने के घोषणा की गई है।

यह भी पढ़ें :  अपराधियों पर शिकंजा कसने को ‘ऑपरेशन क्रैक डाउन’, नैनीताल पुलिस का एक माह का सघन सत्यापन अभियान शुरू
error: Content is protected !!