ब्रेकिंग न्यूज़
नैनीताल लिटरेचर फेस्टिवल से पर्यटन क्षेत्रों को मिलेगी पहचान : आयुक्त दीपक रावतहल्द्वानी : गौलापार में श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, कृष्ण बाल लीलाओं के वर्णन से भावविभोर हुए भक्तनियमित रोजगार और न्यूनतम मजदूरी की मांग को लेकर जिला पंचायत गैंगमेटों का राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू के नेतृत्व में डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापनहल्द्वानी में एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर भड़के राज्य आंदोलनकारी, सीएम को ज्ञापन भेजकर सख्त कार्रवाई की मांगहल्द्वानी में प्राइवेट स्कूलों को सख्त निर्देश: एक ही दुकान से किताब-ड्रेस खरीदने का दबाव बनाया तो होगी कार्रवाई
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। शहर में एल.पी.जी. गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और कृत्रिम किल्लत को लेकर उत्तराखण्ड चिन्हित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति और स्वराज हिन्द फौज ने कड़ा विरोध जताया है। इस संबंध में आज उत्तराखण्ड चिन्हित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति के कुमाऊँ मंडल अध्यक्ष डॉ. हरीश पाल तथा स्वराज हिन्द फौज के संस्थापक अध्यक्ष सुशील भट्ट के संयुक्त नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने एसपी सिटी हल्द्वानी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

इस दौरान डॉ. हरीश पाल ने कहा कि कुछ लोग एल.पी.जी. गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण कर बाजार में कृत्रिम संकट पैदा कर रहे हैं, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि गैस सिलेंडर लगभग दो हजार रुपये तक ब्लैक में बेचे जा रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए गुंडा एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया जाए, ताकि जनता की मजबूरी का फायदा उठाने वालों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

वहीं स्वराज हिन्द फौज के संस्थापक अध्यक्ष सुशील भट्ट ने कहा कि आम जनता की रसोई से जुड़ी आवश्यक वस्तु को कुछ लोग अपने लालच का साधन बना रहे हैं। गैस सिलेंडर हर गरीब और मध्यमवर्गीय परिवार की रसोई की जीवनरेखा है। उन्होंने कहा कि एल.पी.जी. गैस की कालाबाजारी न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि समाज और मानवता के साथ भी अन्याय है।

उन्होंने प्रशासन से मांग की कि अवैध भंडारण करने वालों के खिलाफ तत्काल कठोर कार्रवाई की जाए, उनके अवैध स्टॉक को जब्त किया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि एल.पी.जी. गैस की आपूर्ति आम जनता तक सुचारु रूप से उपलब्ध हो। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो जनता के हित में व्यापक जनआंदोलन शुरू किया जाएगा।

ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से डॉ. हरीश पाल, सुशील भट्ट, के.एस. काण्डपाल, पी.सी. दानी, डी.एन. जोशी, भुवन तिवारी, प्रकाश जोशी, भास्कर साह, विकास कुमार, पवन अर्पित पाल और अमित सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  डबल मर्डर केस: सहजीवन साथी और उसकी 9 साल की बेटी की हत्या करने वाला गिरफ्तार

You missed

error: Content is protected !!