ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

पानी की टंकियां सूखी, पानी की टेंकिया दो बूंद पानी को तरसी

ग्रामीणों  का आरोप कहीं नही हो रही है सुनवाई

ग्रामसभा पसया व डालकन्या में पानी को तरसे ग्रामीण

ओखलकांडा। ग्राम सभा पश्या के तोक कैडाईजर धूरा में 5 साल के भीतर दो पाइप लाइन डाली जा चुकी है जिसमें करोड़ों रुपए की धनराशि खर्च की गई फिर भी ग्रामीण दो बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। ग्रामीणों को पूरे दिन के पानी का इंतजाम करने में 6 से 7 घंटे का समय लग रहा है। जिससे आगे ग्रामीण पानी की समस्या से परेशान है। 

वही  डालकन्या ग्राम सभा के ग्रामीणों ने ने भी पानी की समस्या से निजात दिलाने की मांग  की है। उन्होंने आरोप लगाया कि हर घर नल योजना में खानापूर्ति की गई है।

सरकार द्वारा हर घर नल जल स्कीम में करोड़ों रुपए खर्च करने के वावजूद पानी कई सालों से नहीं आ रहा है। अधिकारियों और ठेकेदारों ने पाइपलाइन डालकर खाना पूर्ति की। लेकिन हालात  जस के तस हैं।

सामाजिक कार्यकर्ता राम सिंह ने बताया कि इसमें नेता और ठेकेदारों की मिली भगत से पानी की लाइन और गलत जगह से स्रोतों का चयन किया गया। केवल पानी की पाइपलाइन तो डाल दी गई लेकिन पानी की दो बूंद के लिए ग्रामीण तरस रहे हैं नल सूखे हैं। जिससे यहां की ग्रामीणों में काफी रोष है।

 ग्रामीण बद्री दत्त, शिवदत्त, हरीश,  तुलसी देवी, पार्वती देवी, ललित मोहन, महेश, दीपक, आदि लोगों ने यथाशीघ्र पानी की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।

जल संस्थान के अधिकारियों और कर्मचारियों की की उदासीनता से ग्रामीण पानी को 2/3 किलोमीटर दूर से लाने को मजबूर।

यह भी पढ़ें :  हाईवे पर भीषण हादसा: पांच वाहनों की टक्कर के बाद लगी आग, महिला की मौत
error: Content is protected !!