दिनदहाड़े महिला के गले से चेन लूटने की वारदात का मित्र पुलिस खुलासा भी नहीं कर पाई थी कि अब चोरों ने ग्रिल तोड़कर नगदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिए
घटना मुखानी थाना क्षेत्र के अंतर्गत हिम्मतपुर तल्ला की थी जहां चोरों ने 15 दिन पहले पता पूछने के नाम पर महिला के गले से दिनदहाड़े चेन लूट की वारदात को अंजाम दिया था
घटना के 15 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली है, पुलिस केवल सीसीटीवी कैमरों के भरोसे चोरों को खोजने में लगी है
वही अब चोरों ने खुलेआम मित्र पुलिस को चुनौती देते हए ग्रिल तोड़कर नगदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिए
हल्द्वानी। शहरी क्षेत्रों के बाद अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी चोरों का आतंक एक बार फिर से बढ़ रहा है चोरों ने रामपुर रोड गन्ना सेंटर के पास लालमड़ी निवाड़ में एक घर के अंदर खिड़की में लगे लोहे के ग्रिल को तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है घर के अंदर आलमारी रखे 50 हजार की नगदी और जेवरात पर हाथ साफ कर लिया है।
जबकि घर के अन्य सदस्य दूसरे कमरे में गहरी नींद में सो रहे थे उनको इस घटना के बारे में कुछ भी पता नहीं लग सका क्योंकि घर के कमरे में कूलर की तेज आवाज आ रही थी और इसी का फायदा चोरी ने उठाया।
फिलहाल चोरी की घटना के बारे में पुलिस को सूचना दे दी गई है आसपास पूछताछ की जा रही है और जल्द चोरों को पकड़ लिया जाएगा।
वही पूर्व के दिनों में भी पास के एक घर के पास खड़ी स्कूटी का लॉक तोड़ने की कोशिश भी चोरों द्वारा की गई थी जिसमे सफलता नहीं लगी।














