ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

दारोग़ा की बेटी की निर्मम हत्या, आरोपी ने चीला नहर के कूदकर की खुदकुशी

बर्थडे पार्टी बताकर घर से निकली थी युवती 

एसएसपी पहुंचे घटनास्थल, स्वयं की जांच-पड़ताल 

देहरादून। रायवाला थानाअंर्तगत छिद्दरवाला तीन पानी पुलिया के नीचे देहरादून कोतवाली में तैनात  दरोगा की बेटी की गला रेतकर कर सनसनीखेज हत्या के मामला सामने आया है।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला कि हत्या करने वाले युवक ने घटना को अंजाम देने के बाद खुद भी चीला नहर में कूदकर खुदकुशी कर ली।

 घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी देहरादून खुद मौके पर पहुंचे।

 पुलिस हत्या के सही कारणों की जांच-पड़ताल में जुटी हैं।मृतक युवती की पहचान आरती डबराल पुत्री शिव प्रसाद डबराल के रूप में हुई है।जबकि संदिग्ध हत्या कर खुदकुशी करने वाले युवक की शिनाख्त शैलेंद्र भट्ट के रूप में की गई हैं।

जानकारी के अनुसार फिलहाल पुलिस मृतक युवक के मित्र से पूछताछ कर जांच पड़ताल में जुटी है।

जानकारी के अनुसार मृतक युवती एक दिन पहले रविवार शाम को ऋषिकेश स्थित अपने परिवार वालों को एक बर्थडे पार्टी में जाने की बात कहकर घर से निकली थी।

जिसके बाद से उसका कोई पता पता नहीं था। सोमवार सुबह छिद्दरवाला तीन पानी फ्लावर पुलिया के नीचे युवती का खून से लतपथ शव बरामद हुआ।

जानकारी यह भी प्राप्त हुई है कि युवती की हत्या करने के बाद मृतक युवक ने अपने दोस्त को बताया कि उसके हाथ से मर्डर हो गया है।

अब वह खुद भी चीला नहर में आत्महत्या करने जा रहा है।मृतक युवक का शव अभी तक बरामद नहीं हुआ हैं।

थाना रायवाला पुलिस के अनुसार सोमवार 6 मई 2024 को छिद्दरवाला क्षेत्रान्तर्गत तीन पानी पुलिया के नीचे एक युवती  का शव बरामद हुआ।

मृतक युवती की शिनाख्त आरती डबराल पुत्री  शिवप्रसाद डबराल (वर्तमान तैनाती कोतवाली नगर देहरादून) निवासी ऋषिकेश के रूप में हुई है।

वही जांच के घटनाक्रम में प्रकाश में आया कि संदिग्ध अभियुक्त द्वारा भी चीला नहर में कूदकर सुसाइड किया गया है।मृतक युवक पहचान शैलेन्द्र भट्ट के रूप में हुई हैं।पुलिस टीम द्वारा घटना के कारणों की जांच कर  कार्रवाई की जा रही हैं।

यह भी पढ़ें :  वरिष्ठ भाजपा नेता हेम आर्य ने नैनीताल विधानसभा के दुरुस्त गांवों का किया भ्रमण,ग्रामीणों की सुनी जन समस्याएं
error: Content is protected !!