हल्द्वानी। लोकतंत्र का पर्व है और लोग सुबह से अपना वोट डालने पोलिंग बूथों पर लाइन लगे खड़े हैं..एक तरफ तेज धूप और गर्म हवाएं चल रहीं हैं।
बावजूद इसके लोग धैर्य के साथ वोट डालने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। इधर दिन में लगभग 11 बजे करीब एक शख्स का पारा उस वक्त चढ़ गया जब वह हल्द्वानी के खालसा इंटर कॉलेज में वोट डालने पहुंचा और बाहर बैठे एजेंट ने पर्ची देख यह बोल दिया कि आपका वोट तो पड़ चुका…।
यह सुन वह भौचक्का रह गया और अधिकारियों से मिल शिकायत की जिस पर दोबारा जब अधिकारियों ने जांच की तो पचा चला संबंधित व्यक्ति का वोट नहीं पड़ा है और उसे वोटिंग के लिए अंदर प्रवेश दिया।
बहरहाल फर्जी वोट डाले जाने की सूचना पर अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए और आनन फानन में जब जांच की तो राहत की सांस ली।





