ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत हुआ ध्वजारोहण, मनोज पाठक ने विद्यार्थियों को दिलाया राष्ट्रनिर्माण का संकल्पकुमाऊँ विश्वविद्यालय में ‘एंजेल इन्वेस्टर्स एंड वेंचर कैपिटल फंडिंग’ विषय पर ऑनलाइन व्याख्यान, 50 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सामानसिक स्वास्थ्य पर खुलकर बात करना कमजोरी नहीं, जागरूकता और साहस की निशानी: प्रो. नीता बोरानगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने DRM वीना सिन्हा से लालकुआं की जनसमस्याओं पर की वार्ता, रेलवे क्रॉसिंग पुल और टेंपो स्टैंड का मुद्दा उठादिल्ली में सांसद अनिल बलूनी से गौरव गोस्वामी ने की शिष्टाचार मुलाकात, 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन
खबर शेयर करे -

उत्तराखंड में एक बार फिर लव जिहाद का मामला प्रकाश में आया है। यहां एक 15 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर उसका धर्म बदलने और निकाह कराने का आरोप लगाया गया है।

राजस्थान के बसई क्षेत्र से संबंधित एक परिवार ने अपनी बेटी को पढ़ाई के लिए उत्तराखंड के पारा थाना क्षेत्र में भेजा था। इसी दौरान एक मुस्लिम युवक, हमजा खान, ने किशोरी को झांसे में लेकर 4 अप्रैल को नैनीताल ले गया। वहां एक मौलवी की मदद से लड़की का जबरन धर्मांतरण किया गया और उसका निकाह कराया गया।

परिवार के अनुसार, आरोपी ने लड़की का नाम बदलकर ‘सानिया हमजा खान’ रख दिया और उसे मजबूरन इस्लामी कलमा पढ़वाया। पीड़िता की मां ने बताया कि जब उनकी बेटी को कलमा पढ़ने में कठिनाई हुई, तो मौलवी ने उसे रटवाने के लिए मजबूर किया।

पीड़िता के पिता ने कहा कि जब उन्होंने स्थानीय पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, तो पुलिस ने शुरुआत में गंभीरता नहीं दिखाई। मां ने आंसू बहाते हुए कहा कि उनकी बेटी की जिंदगी बर्बाद कर दी गई, लेकिन पुलिस ने समय पर कोई कार्रवाई नहीं की। परिवार इस समय गहरे सदमे में है।

हालांकि, थाना पुलिस ने अब आरोपी के खिलाफ सख्त धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और हमजा खान को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि लड़की को सुरक्षित स्थान पर रखा गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

पीड़िता की मां ने कहा, ‘हमारी बच्ची को बहलाकर फंसाया गया, हम चाहते हैं कि दोषी को कड़ी सजा मिले ताकि ऐसा किसी और के साथ न हो।’

यह भी पढ़ें :  रुहेलखंड विश्वविद्यालय के 24वें दीक्षांत समारोह में आरती जोशी को मिली पीएचडी की उपाधि, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया सम्मानित

You missed

error: Content is protected !!