ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

सात फेरे लेने के बाद स्टेज पर बिगड़ी दुल्हन की तबीयत, बैठे-बैठे हो गई मौत मच गई चीख-पुकार

पंजाब।  फिरोजपुर जिले में शादी के दौरानही एक दुल्हन की मौत हो गई। जिसके बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। दूल्हा-दुल्हन के सात फेरे हो गए थे और दुल्हन स्टेज पर बैठी थी।

इसी दौरान दुल्हन की तबीयत बिगड़ गई। 10 मिनट के भीतर लड़की ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। लोगों ने दुल्हन को होश में लाने की कोशिश की। डॉक्टरों को बुलाया गया लेकिन, कोई फायदा नहीं हुआ।

पलभर में शादी की खुशियां मातम में बदल गई। बताया जा रहा है लो बीपी की वजह से दुल्हन की मौत हुई थी।फिरोजपुर के गुरहरसहाय के गांव स्वाह वाला में जय चंद की 23 वर्षीय बेटी नीलम की शादी थी।

उनकी बेटी को ब्याहने के लिए गांव रुकना बस्ती से महेंद्र कुमार थिंद का बेटा गुरप्रीत बारात लेकर पहुंचा था। घरवालों ने बारात का स्वागत धूमधाम से किया। हर तरफ खुशी का माहौल था।

दूल्हा और दुल्हन के फेरे भी हो चुके थे। इसके बाद लोग नाच रहे थे। साथ ही जोड़े को शगुन दिया जा रहा था। इसी दौरान अचानक दुल्हन का ब्लड प्रेशर कम हो गया और वह बेहोश होकर स्टेज पर ही गिर पड़ी।

परिजनों में हड़कंप मच गया। लोगों ने लड़की के मुंह पर पानी के छींटे मारे, लेकिन उसे होश नहीं आया। परिजनों ने फौरन गांव के डॉक्टर को बुलाया और लड़की को दिखाया। उसी दौरान डॉक्टर ने लड़की को मृत घोषित कर दिया।

डोली की जगह अर्थी निकालनी पड़ी दुल्हन की मौत के बाद दूल्हा बेहोश हो गया। दूल्हे को अस्पताल में दाखिल करवाया गया।

दुल्हन की मौत के बाद हंसी-खुशी का माहौल मातम में बदल गया। चीख-पुकार मचने लगी। इसके बाद बारात को खाली हाथ लौटना पड़ा। वहीं लड़की के घरवालों को डोली की जगह अर्थी निकालनी पड़ी।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में दिनदहाड़े चाकूबाजी, स्कूटी सवार दो नाबालिगों ने युवक पर किया हमला
error: Content is protected !!