ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

प्रेमी के धोखा देने से नाराज होकर एक युवती ने प्रेमी के घर जाकर विषाक्त पदार्थ पीकर आत्महत्या कर ली। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने प्रेमी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया है। थाना न्यूरिया क्षेत्र के एक गांव के निवासी ग्रामीण ने न्यूरिया पुलिस को बताया कि उसकी 19 वर्षीय बहन को उत्तराखंड के खटीमा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के निवासी युवक ने उसके अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद उसका शारीरिक उत्पीड़न किया गया।

बाद में युवक ने शादी करने से इंकार कर दिया। युवती ने कई बार अपने प्रेमी से शादी करने का दबाव बनाया लेकिन वह साफ मुकर गया। इससे उसकी बहन मानसिक अवसाद में आ गई। 31 अगस्त को युवती अपने प्रेमी के घर पहुंच गई।

वहां उसने दोबारा प्रेमी और उसके परिजनों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने। इस पर 31 अगस्त को युवती ने अपने प्रेमी के घर पर ही विषाक्त पदार्थ खा लिया।

जिससे उसकी तबियत बिगड़ गई। लड़के पक्ष के लोगों ने युवती के एक रिश्तेदार को फोन पर सूचना दी। सूचना मिलने पर युवती का भाई और उसकी मां वहां पहुंच गई।

उसने युवती को गंभीर हालत में पहले मझोला कस्बे में स्थति एक डॉक्टर को दिखाया। हालत गंभीर होने पर उसको शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां उपचार के दौरान मंगलवार को निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। भाई ने बताया कि उसने अपनी बहन का उत्तराखंड के खटीमा में एक कॉलेज में एडमीशन करवाया था।

कॉलेज में आईकार्ड लेने जाने की बात कहकर 31 अगस्त को उसकी बहन घर गई थी। आरोप लगाया है कि उसकी बहन को आरोपी युवक लगातार एक अश्लील वीडियो होने की बात कहकर उसको ब्लैकमेल करता था। जिससे उसकी बहन मानसिक तनाव में रहती है।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 7 फरवरी 2026

You missed

error: Content is protected !!