ब्रेकिंग न्यूज़
डीएसबी परिसर में पीएम ऊषा मेरू के तहत दो दिवसीय लाइफ स्किल कार्यशाला का शुभारंभ, विद्यार्थियों ने सीखे व्यक्तित्व विकास के गुरहल्द्वानी : बनभूलपुरा में पानी संकट से मिलेगी राहत, 154 करोड़ की लागत से नई पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, 40 हजार परिवारों को मिलेगा फायदामिडिल ईस्ट तनाव का असर! हल्द्वानी में पेट्रोल संकट की आहट, कई पंपों पर “पेट्रोल समाप्त” के नोटिसनैनीताल पुलिस का सख्त एक्शन: शराब के नशे में मारपीट व तोड़फोड़ करने वाले दो युवक गिरफ्तार, वाहन सीजनैनीताल : SSP डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 ने परेड में जवानों की फिटनेस, क्षमता व दक्षता का किया आंकलन; उत्कृष्ट प्रदर्शन पर पुलिस कर्मियों को किया पुरस्कृत
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। होली के दिन आग की घटना सामने आए हैं काठगोदाम के रेलवे स्टेशन के पास बनी पार्किंग में शुक्रवार रात आग लगने से पांच वाहन जल गए। जिसमें से एक कार और स्कूटी पूरी तरह नष्ट हो गए।

जबकि तीन अन्य वाहनों को आंशिक नुकसान हुआ है। आग लगने से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। नैनीताल रोड से लगे रेलवे स्टेशन के किनारे पार्किंग में हमेशा ही दर्जनों वाहन खड़े रहते हैं।

बताया जा रहा है कि बीती रात 12 बजे पार्किंग में खड़ी इको कार में आग लग गई। आग की लपटें हवा के संग फैल गईं। देखते ही देखते एक वाहन में लगी आग ने अन्य वाहनों को भी चपेट में ले लिया। कार जलने के बाद बगल में खड़ी स्कूटी खाक हो गई।

इससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग के साथ ही काठगोदाम पुलिस को दी। एफएसओ एमपी सिंह ने बताया कि इसघटना में इको कार और स्कूटी जल गए।

एक आल्टो, एक बलेनो व एक बाइक को आग से आंशिक नुकसान हुआ है। एसओ काठगोदाम दीपक बिष्ट ने बताया कि घटना का कारण लोग अराजक तत्वों को मान रहे थे।

सीसीटीवी कैमरे चेक करने के बाद ऐसा कुछ नहीं मिला है जिससे कि घटना का जिम्मेदारी किसी को बताया जाए। पुलिस ने आशंका जताई है कि शॉर्ट सर्किट से आगजनी हो सकती है।

गनीमत रही कि लोगों ने समय रहते दमकल को सूचना दे दी। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया।

 

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में STF की बड़ी कार्रवाई: दो हथियार तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में असलहा बरामद

You missed

error: Content is protected !!