ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। बीते 28 अप्रैल को सेट थेरेसा स्कूल में एक कार्यक्रम के दौरान प्रतिबंधित मांस पकाए जाने और छात्रों के धर्मांतरण कराए जाने की बात को लेकर खासा बवाल हुआ था।

पुलिस और प्रशासन ने मौके से मांस के नमूने लेकर जांच को भेज दिए थे लेकिन हैदराबाद भेजे गए मांस की नमूने की जांच रिपोर्ट अभी सामने नहीं आ पाई है।

जिसे लेकर आज एक बार फिर स्टूडेंट यूनियन गार्जन सोसायटी एवं गऊ सेवकों द्वारा सामूहिक रूप से सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर शीघ्र मामले की जांच सार्वजनिक किए जाने और स्कूल प्रबंधन सहित प्रधानाचार्य के निलंबन की कार्रवाई की मांग की है।

लोगों ने कहा कि शिक्षा के मंदिर में धर्मान्तरण जैसी बातों का सामने आना एवं प्रतिबंधित मांस स्कूल में छात्रों को परोसा जाना उचित नहीं है ऐसे में इस प्रकार की निंदनीय घटना को किसी भी सूरत मे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें :  अंकिता भंडारी हत्याकांड में 'VIP' के खिलाफ CBI का बड़ा एक्शन, FIR दर्ज; जानें अबतक क्या-क्या हुआ
error: Content is protected !!