कालाढूंगी में गुलज़ारपुर के प्राचीन मन्दिर में कलश यात्रा के साथ राम कथा के आयोजन की शुरुआत हुई।
रिपोर्टर – नीरज तिवारी
कालाढूंगी। गुलजारपुरबंकी के प्राचीन मन्दिर में श्री राम कथा के आयोजन की धूमधाम के साथ शुरुआत हुई। गाँव की महिलाओं ने सेकडों की संख्या में मन्दिर परिसर से कलश यात्रा की शुरूआत की। यात्रा मन्दिर परिसर से रामलीला मैदान होते हुए वापिस मन्दिर परिसर में पहुंची। कलश यात्रा में महिलाओं के साथ ही पुरुषो और बच्चों ने भी प्रतिभाग किया। आयोजन में व्यास प्रवीण चंद्र पंत होंगे। उनके साथ शास्त्री कमलेश कांडपाल व आचार्य विनोद पाठक होंगे।
आचार्य विनोद पाठक ने जनता को सनातन धर्म से जुड़ने का आह्वान किया और साथ ही क्षेत्र की जनता से अधिक से अधिक संख्या में मन्दिर परिसर में पहुँचकर श्री राम कथा का आनंद प्राप्त करने का निवेदन किया।
मन्दिर कमेटी के अध्यक्ष हयात सिंह मेहरा ने बताया कि ये श्री राम कथा 6 मार्च से लेकर 15 मार्च तक किया जायेगा। 15 मार्च को ही भंडारे के साथ कथा का समापन किया जाएगा।





