ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल जिले के एक गांव में भाई-बहन के रिश्तों को तार-तार करने वाली घटना सामने आई है। पेट दर्द की शिकायत लेकर जिला अस्पताल पहुंची 16 वर्षीय किशोरी अल्ट्रासाउंड जांच में आठ माह से अधिक समय की गर्भवती निकली।

10वीं में पढ़ने वाली किशोरी के गर्भवती होने का पता चलने पर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। पुलिस ने गांव के ही रिश्ते के दो भाइयों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बताया जा रहा है कि छात्रा ने लोकलाज के डर से परिजनों को यह बात नहीं बताई। कोतवाल योगेश उपाध्याय ने बताया कि किशोरी की बेस अस्पताल में डिलीवरी हो गई है। जच्चा-बच्चा स्वस्थ हैं। मामले की विवेचना नैनीताल जिले के संबंधित थाना पुलिस को भेज दी है। संवाद
कोट
छात्रा के गर्भवती होने का मामला जैसे ही संज्ञान में आया, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले में पीड़िता के गांव के ही दो युवकों के नाम सामने आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें :  नवरात्रि पर नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम में भव्य कन्या पूजन, 205 से अधिक कन्याओं का सम्मान
error: Content is protected !!