ब्रेकिंग न्यूज़
ओखलकांडा ब्लॉक के गलनी ग्राम पंचायत में चला स्वच्छता अभियान, गोला नदी और शिवानी धारे की हुई सफाई; सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा फेंकने पर लगेगा जुर्मानादर्दनाक सड़क हादसा: टहलने निकले दंपती को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, मौके पर मौत; दो बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का सायाकुमाऊं में NH-09 पर दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित कार खाई में गिरी, एक की मौत; तीन घायल, एक हल्द्वानी रेफरओखलकांडा सड़क हादसे में मृतक के परिवार को मुआवजे की मांग, राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने मुख्य कृषि अधिकारी को सौंपा ज्ञापनरानीखेत में अग्नि सुरक्षा को लेकर फायर यूनिट का अभियान, डीएवी स्कूल ताड़ीखेत और ड्रग फैक्ट्री गनियाद्योली का निरीक्षण
खबर शेयर करे -

उत्तराखंड सरकार लिखी कार से पिस्तौल लहराते हुए शहर में घूमने वाले तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। युवकों के पास जो पिस्तौल थी वह खिलौना थी, जो कि केवल छोटा धमाका करने में इस्तेमाल होती है।

आरोपियों के खिलाफ शांतिभंग की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। कार सिंचाई विभाग में अनुबंधित है।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो कमला पैलेस के आसपास का बताया जा रहा था। टैक्सी नंबर की इस कार पर आगे और पीछे उत्तराखंड सरकार लिखा हुआ था। इसमें पीछे बैठा युवक पिस्तौल बाहर निकालकर लहरा रहा था।

इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने कार की तलाश की तो पता चला कि यह कार सिंचाई विभाग में अनुबंधित है। कार को जीएमएस रोड पर रोक लिया गया। इसमें तीन युवक सवार थे।

इन युवकों ने अपने नाम हरभजवाला निवासी मोहम्मद असलम, बिलाल हुसैन और मेहूंवाला निवासी दानिश बताया। यह पिस्तौल एक खिलौना पिस्तौल है।

पुलिस ने कार को सीज कर तीनों को शांति भंग के आरोप में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। कार के संबंध में सिंचाई विभाग को रिपोर्ट भेजी जा रही है।

यह भी पढ़ें :  78वीं एच.एन. पांडे मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट: सेंट जोसेफ कॉलेज ने नैंसी कॉन्वेंट को 9-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में बनाई जगह

You missed

error: Content is protected !!