ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

मृतक आकाश की आठ महीने पहले ही हुई थी शादी, सुसाइड नोट में मरने का कारण पत्नी और ससुराल पक्ष को बताया

हल्द्वानी। कोतवाली क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत ट्रांसपोर्ट कंपनी के मैनेजर की लाश कंपनी के कार्यालय के पास उसके कमरे में फांसी के फंदे में लटकी मिली है।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पुलिस को कमरे की जांच के दौरान एक सुसाइड नोट भी मिला है.सुसाइड नोट में मैनेजर ने अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है। बताई जा रहा कि मृतक युवक की 8 महीने पहले ही शादी हुई थी।

पुलिस के अनुसार आकाश सिंह (29) पुत्र राजनेत सिंह निवासी गनीपुर डबरहा तिलकहरा आजमगढ़ उत्तर प्रदेश का रहने वाला था. वह टीसीआई फ्राइट कंपनी में मैनेजर के पद पर तैनात था.कंपनी का एक ऑफिस ट्रांसपोर्ट नगर में है।

वह यातायात नगर में कंपनी के पास ही कमरा लेकर रह रहा था. वह ऑफिस नहीं आया तो कंपनी का कर्मचारी रामवीर सिंह आकाश के कमरे में गया।

आकाश का शव पंखे में लटका मिला उसने टीपीनगर पुलिस को सूचना दी.पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा।

यहां डॉक्टरों ने आकाश को मरा घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों के समक्ष शव का पंचनामा भर शव परिजनों को सौंप दिया।

कोतवाल उमेश मलिक ने बताया कि युवक के कमरे से सुसाइड नोट मिला है।

परिजनों के मुताबिक आकाश की शादी आठ महीने पहले ही हुई थी सुसाइड नोट में उसने अपने मरने का कारण पत्नी और ससुराल पक्ष को बताया है।

कोतवाली प्रभारी उमेश मलिक ने बताया कि अभी तक किसी के तरफ से कोई तहरीर नहीं आई है. तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल : भवाली में शीलू कुमार ने गोमुख कांवड़ समिति की महाशिवरात्री कांवड़ यात्रा का किया स्वागत

You missed

error: Content is protected !!