ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

जम्मू कश्मीर के राजौरी में आतंकियों से लड़ते हुए शहीद हुए लास नायक संजय बिष्ट को हजारों लोगों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

रिपोर्टर- गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल/भवाली। जम्मू कश्मीर के राजौरी में आतंकियों से लगते हुए शहीद हुए लांस नायक संजय बिष्ट का पार्थिव शरीर पहुंच उनके नैनीताल स्थित घर पहुंचा।आंसुओं और देशभक्ति के नारों के बीच दी अंतिम विदाई।

नैनीताल के रातीघाट में शाम के वक्त पहुंचा शहीद संजय सिंह बिष्ट का पार्थिव शरीर पहुचा। जम्मू कश्मीर के राजौरी में तैनात 9 पैराशूट स्पेशल फोर्स के लांस नायक 30 वर्षीय संजय बिष्ट अपने फर्ज को निभाते हुए शहीद हो गए।

उनकी मौत की खबर जैसे ही परिजन और लोगों को मिली तो पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई 

शुक्रवार की दोपहर 2.20 बजे उनका पार्थिव शरीर जम्मू राजोरी से सैनिक स्कूल घोड़ाखाल हैलीकॉप्टर से पहुंचा।वहां सैनिक सम्मान दिया गया उसके बाद उनके पार्थिव शरीर को रातिघाट लाया गया।

जहां पूरे सैन्य सामान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया जैसे ही शहीद का शव घर पहुंचा तो उनके परिजन को रोता देख लोगों की आंखें भारी हजारों की संख्या में लोग शहीद को देखने के लिए पहुंचे और अमर रहे नारे लगाते हुए अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

इस मौके पर परिजन को तिरंगा भेंट किया गया। परिजन ने उन्हें उसे अपने सीने से लगा लिया वही उनके दादा का एक महीने पूर्व देहांत हुआ था इस कारण वह घर आए थे। लेकिन 1 नवंबर को अपनी ड्यूटी पर चले गए थे वहीं ड्यूटी करते हुए आतंकवादियों से लोहा लेते हुए उन्होंने अपने प्राण निछावर कर दिए।

शहीद पैरा कमांडो संजय सिंह बिष्ट पार्थिव शरीर को नैनीताल एसडीएम प्रमोद कुमार, रानीखेत केआरसी के ब्रिगेडियर गौरव बग्गा, केआरसी रानीखेत के कर्नल राजेश रद्द, सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के प्रधानाचार्य ग्रुप कैप्टन विजय डंगवाल ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

शहीद का शव पहुंचते ही लोगों ने जब तक सूरज चांद रहेगा संजय तेरा नाम रहेगा, भारत माता की जय के नारों से शहीद को श्रद्धांजलि दी।

केआरसी रानीखेत के सैन्य अधिकारी शहीद का पार्थिव शरीर लेकर शहीद के घर रातीघाट गए। जिसके बाद रातीघाट के चित्रशिला घाट पर शहीद का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान हजारों की तादाद में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  रसोई गैस के बढ़ते दामों के खिलाफ देहरादून में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, सिर पर सिलेंडर रख निकाली पदयात्रा खबर
error: Content is protected !!