ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

सुगम यातायात व सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु नैनीताल पुलिस ने चयनित स्थानों पर लगवाए कॉन्वेक्स मिरर

नैनीताल।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु नगर में संभावित दुर्घटना बाहुल्य स्थलों का चयनित कर रोड सेफ्टी कॉन्वेक्स मिरर लगाने के निर्देश पर आज दिनांक 26- 07- 2024 को  शिवराज सिंह निरीक्षक यातायात हल्द्वानी व पुलिस टीम द्वारा निम्न स्थानों पर कन्वैक्स मिरर लगाये गये।
फतेहपुर मोड़, भाखड़ा पुल लामाचौड़, गिरजा बिहार UPCL कमलुवागांजा, लाईफ लाईन तिराहा, धानमील तिराहा, आर्मी गेट के सामने, राधे मोहन टडन मोड स्टेडियम रोड हल्द्वानी, सिंह सर्जीकल तिराहा स्टेडियम रोड हल्द्वानी चयनित स्थानों पर रोड सेफ्टी मिरर लगाए गए।
इन स्थानों पर सेफ्टी मिरर के लगाए जाने से वाहन चालकों को दूसरी साइड से आने वाले वाहन दूर से ही दिखाई देंगे, जिससे सड़क दुर्घटनाओं को रोकने में काफी मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : नहर में पलटा ई-रिक्शा, चालक की मौत

You missed

error: Content is protected !!