ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

आज का दिन रविवार हैं। जो सूर्य देव की पूजा के लिए समर्पित है। इस दिन सूर्य देव की पूजा करने से निरोगी शरीर का आशीर्वाद प्राप्त होता है। रविवार के दिन भगवान सूर्य की उपासना करना अत्यंत फलदायी माना जाता है।

इस दिन अपने आराध्य का ध्यान करते हुए कुछ नया ध्यान आप कर सकते है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 12 राशियों और नौ नक्षत्रों का उल्लेख किया गया है। नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर ही आपका दिन कैसा रहेगा तय होता है। आइए जान लेते है। बाकी राशियों का राशिफल भी।

मेष-

आज का दिन आपके लिए मिला जुला मिला जुला रहने वाला है। मित्रों के साथ मेल मिलाप बढ़ेगा। मनोजरंजन में समय अधिक व्यतीत होगा। आवेश में कोई नया कार्य करना नुकसानदायक रहेगा। महिला जाति की सलाह उपयोगी रहेगी।

वृषभ-

आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। संपत्ति के मामले विचारधीन रखें तो ठीक रहेगा। प्रतिष्ठा में बढोत्तरी होगी। कार्य संपन्न होने से मन प्रसन्न रहेगा। आध्यात्मिक घटनाओं में रूझान रहेगा।

मिथुन-

आज का दिन आपके लिए थोड़ा मुश्किल भरा रहने वाला है। कहीं कहीं विवादग्रस्त मामले सामने आयेगें, जिनका समाधान समझदारी से हो सकता है। किसी पुराने रोग से उबरने की संभावना है। अप्रत्याशित कार्य बनने का योग है।

कर्क-

आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। आज व्यवसाय में नवीन साझेदारी प्रस्ताव सामने आयेंगे। धन लाभ होगा। विद्यार्थी वर्ग को महत्व प्राप्त होगा। आजीविका के प्रयासों में सफलता मिलेगी। प्रवास का योग है।

सिंह-

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। थोड़ा श्रम अधिक होगा। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। खानपान का ध्यान रखना हितकर रहेगा। निजी पुरूषार्थ बना रहेगा। लाभदायक अवसर प्राप्त होने का प्रबल योग है।

कन्या-

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। अधीनस्थों से मदद प्राप्त करके महत्वपूर्ण कार्य संपन्न करेंगे। पूजा पाठा में मन लगेगा। अनावश्यक किसी को कष्ट न दें। समझादारी और संयम से कार्य करना हितकर रहेगा।

तुला-

आज का दिन आपके लिए सभलकर रहने की जरूरत है। विरोधी पक्ष सक्रिय रहेगा।स्वास्थ्य के प्रति खानपान पर सावधानी रखें। उत्तरदायित्वों का निर्वहन होगा। संचित कोष में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

वृश्चिक-

आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। आपके प्रयासों से सबकुछ अनुकूल होने की स्थितियां निर्मित होंगी। कार्यक्षेत्र में आने वाली परेशानियों का निवारण होगा। स्वास्थ्य संबंधी लाभ प्राप्त होने का योग है।

धनु-

आज का दिन आपके लिए तनाव पूर्ण रहने वाला है। आज अप्रत्याशित खर्चों के कारण गंभीर संकट उभर सकता है। जिसके कारण मानसिक तनाव रहेगा। शारीरिक शिथिलता रहेगी। नौकर चाकरों से संबंधित समस्या रहेगी।

मकर-

आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। आज कारोबारी यात्रा लाभप्रद होगी। धन वसूलने में कामयाबी हासिल होगी। पीठ की तकलीफ हो सकती है। आकस्मिक रूप से यात्रा का योग है। पराक्रम बढे़गा।

कुम्भ-

आज का दिन आपके लिए थोड़ा मुश्किल भरा रहने वाला है। कार्यस्थल पर अधिकारियों से सामंजस्य बैठाना होगा। धन हानि हो सकती है, सावधानी आवश्यक है। बेरोजगारों को रोजगार की प्राप्ति होगी। संयम से कार्य करना हितकर है।

मीन-

आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। व्यवसाय में किसी नये प्रस्ताव को स्वीकार करना होगा। परिश्रम की तुलना में लाभ कम होगा। अनबन का सामना करना पड़ सकता है। मित्र वर्ग आपकी भरपूर मदद करेंगे।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में डॉक्टर की शर्मनाक हरकत से पेशा शर्मसार, इलाज के बहाने महिला से अश्लील हरकत, पुलिस ने आरोपी डॉक्टर किया गिरफ्तार
error: Content is protected !!