खबर शेयर करे -

मेष

नकारात्मक विचारों से दूर रहें।आर्थिक स्थिति काफी बेहतरीन रहने वाली है। समाज में आपका रुतबा बढ़ेगा। प्रेमी जन की भावनाओं का सम्मान करें। अनुभवी लोगों का सानिध्य प्राप्त होगा। शाम के समय आप स्वादिष्ट भोजन का आनन्द ले सकते हैं।

वृषभ 

ब्याज में उधार धन देने वालों को बड़ा नुकसान हो सकता है। आपको भविष्य में लाभ मिलेगा। दुर्व्यसनों से बचने का प्रयास करें। कार्यक्षेत्र में आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। शाम के समय रुके हुये सरकारी मामले हल होने की सम्भावना बन रही है।

मिथुन 

दूसरों के साथ दिखावा करने से आपके काम बिगड़ सकते हैं।गलतियों को सुधारने का प्रयास करें। बच्चों को अपने माता-पिता के प्रति सेवा भाव रखना चाहिये। परिजनों का सहयोग लेना न भूलें। उच्च शिक्षा में परेशानी का अनुभव कर सकते हैं।

कर्क 

दिनचर्या थोड़ी अनियमित रहने की सम्भावना है। आर्थिक मामलों को लेकर भाग्यशाली रहेंगे।बड़े भाई-बहन आपकी काफी मदद करेंगे। सम्पत्ति के मामलों में जल्दबाज़ी में निर्णय न लें। छात्रों को किसी विषय को समझने में कठिनाई अनुभूत होगी।

सिंह 

मन में किसी तरह की दुविधा दूर होगी। सीनियर्स आपको अच्छा सहयोग देंगे। आपके सपने साकार हो सकते हैं। बुद्धिमान लोगों की संगत प्राप्त होगी। अपना पूरा ध्यान अपने काम पर लगायें।

कन्या 

अधिकारियों का विश्वास आपके ऊपर कम हो सकता है। धन के मामलों में सावधानी रखनी चाहिये। अपने प्रदर्शन की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखना पड़ेगा।

तुला 

घर में कोई धामिक आयोजन हो सकता है। उम्मीद से से अधिक लाभ होगा।दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिये जा सकते हैं। निर्धारित लक्ष्यों को समय से पहले पूरा कर लेंगे।

वृश्चिक 

अनावश्यक और कम जरूरी कार्यों में आपका समय बर्बाद हो सकता है। बदलाव कर सकते हैं।मीडिया से जुड़े लोगों को सावधानी रखनी चाहिये। आवश्यक व जरूरी कार्यों को दिन के शुरुआती भाग में करना सुखद होगा। किसी करीबी से वैचारिक मतभेद उभरने की आशंका है।

धनु 

स्वास्थ्य समस्या की परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। युवाओं को जॉब के मौके मिल सकते हैं। बच्चे खेल गतिविधियों में काफी व्यस्त रहेंगे। प्रभावशाली लोगों से आपके सम्बन्ध मजबूत होंगे। अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिये ज्यादा काम करेंगे।

मकर 

अपना गुस्सा बच्चों पर निकालने से बचें। आपकी प्रबन्धन क्षमता की प्रशंसा होगी। सोशल मीडिया के माध्यम से आपको व्यापार बढ़ाने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आपको शुभ समाचार मिल सकते हैं। आज किसी प्रकार का नया काम शुरू न करें।

कुंभ 

विद्यार्थियों को पढ़ाई में मेहनत करनी पड़ेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियां आपके ऊपर बढ़ सकती है। जॉब के ऑफर मिल सकते हैं। नया व्यापार शुरू करने के योग बन रहे हैं। उन्नति के लिये काफी मेहनत करेंगे।

मीन 

दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें। क्रोध पर नियन्त्रण रखें, नहीं तो आपके सम्बन्ध खराब हो सकते हैं।

बदलते हुए मौसम को लेकर सावधान रहना होगा। स्वभाव में अपरिपक्वता के कारण आपका प्रभाव कमजोर होगा। स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। मित्रों के साथ अनबन होने की आशंका है।

यह भी पढ़ें  नाबालिग ने दिया बच्चे को जन्म, सिपाही समेत दो पर मुकदमा दर्ज