मिथुन राशि के स्टूडेंट्स ब्रह्म मुहूर्त में उठकर बहुत लाभ होगा. वहीं मेष राशि वाले अपने काम पर ध्यान दें. जानें सभी 12 राशियों का राशिफल।
इस दिन मघा नक्षत्र रहेगा. इस नक्षत्र में जन्मे लोगों का व्यक्तित्व प्रभावशाली और स्वाभिमानी तो होता ही है, साथ ही वे कर्मठ और मेहनती भी होते हैं. हर्षण योग रहेगा जिसमें किया गया कार्य प्रसन्नता दिलाता है. जानिए सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।
मेष – नौकरी करने वाले लोगों की प्रोन्नति यदि ड्यू है तो कार्य में क्वालिटी इम्प्रूवमेंट लाए. व्यापारी वर्ग कारोबार के विस्तार को लेकर काफी सक्रिय दिखाई देंगे. युवाओं को पर्सनालिटी डेवलप करने पर ध्यान देने की जरूरत है, ग्रुप डिस्कशन के लिए कोचिंग का सहारा भी ले सकते हैं. स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद लेने का मन है तो शाम को सबके साथ किसी रेस्टोरेंट में भोजन का आनंद ले सकते हैं. आवश्यकता से अधिक सोना स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है, आराम करना है लेकिन आलस्य से दूर रहना है।
वृष – ऑफिस में जो आपसे उम्र में छोटे हैं उन्हें नजरअंदाज न करें, कभी कभी छोटों की सीख भी कारगर साबित हो जाती है. व्यापारी वर्ग की बात करें तो आर्थिक ग्राफ बढ़ता हुआ नजर आ रहा है लेकिन सजगता भी जरूरी है. युवा वर्ग प्रतिभा को निखारने से जुड़े कार्यों को करें. परिवार के साथ यात्रा का प्लान बन सकता है, यदि आपने पहले से कुछ प्लान कर रखा है तो खर्च की लिस्ट पहले तैयार कर लें. सेहत की बात करें तो सीढ़ियां संभलकर चढ़ना उतरना होगा क्योंकि गंभीर चोट लगने की आशंका है।
मिथुन – बॉस के साथ तालमेल कुछ कमजोर नजर आएगा, सहकर्मियों के साथ अनावश्यक वाद-विवाद भी परेशानियों का कारण बन सकता है. व्यापारिक मामलों में विश्वासघात हो सकता है, इसलिए किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा नहीं करना है. विद्यार्थी वर्ग भूलने की समस्या से परेशान हो सकते हैं, इसलिए ब्रह्म मुहूर्त का प्रयोग सोने के लिए नहीं बल्कि पढ़ने के लिए करें. संतान को करियर के मामले में सपोर्ट करें, साथ ही उसे भी गाइडेंस देते रहें. सेहत में सुधार होता दिखाई दे रहा है, यदि किसी तरह का स्किन ट्रीटमेंट ले रहे थे, तो आज से सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं।
कर्क – इस राशि के लोगों का आज के दिन कार्यप्रदर्शन अच्छा होगा, कार्यस्थल पर जमकर तारीफ होगी जो आपके लिए सबसे बड़ा उपहार होगा. कपड़ा व्यापारी विज्ञापन में पैसा खर्च कर सकते हैं, विज्ञापन के बाद से कारोबार को अच्छी ग्रोथ मिलेगी. युवा वर्ग की पुराने मित्रों से भेट होने की संभावना है, आज के दिन कई पुरानी यादें भी ताजा होंगी. माता जी के क्रोध का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए उनके कार्यों में देरी बिल्कुल भी न करें. सेहत में बड़े बुजुर्गों का बीपी हाई हो सकता है, जिस कारण उनका स्वास्थ्य ज्यादा खराब हो सकता है.
सिंह – ग्रहों की स्थिति को देखते हुए आज के दिन आप पिछले कार्यों के जरिए वाहवाही लूटने में आगे रहेंगे. जो लोग दोस्ती की आड़ में आपके काम खराब कर रहे थे, उनका पर्दाफाश होगा और व्यापारी वर्ग आगे के नुकसान से बच सकेंगे. फाइनेंशियल स्थिति को मजबूत करने के लिए युवा वर्ग सोशल मीडिया जैसे प्लेटफार्म की ओर काफी आकर्षित हो सकते हैं. बड़े बुजुर्गों के साथ तालमेल अच्छा रखें, दिन का कुछ समय उनके साथ व्यतीत जरूर करें. मौसम के प्रति लापरवाही बरतने की वजह से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है, इसलिए सेहत का ध्यान रखिए.
कन्या – जिन लोगों की भी कॉन्ट्रैक्चुअल बेस्ड नौकरी है, वह अपने कार्यों को लेकर गंभीरता दिखाएं अन्यथा नौकरी को टाटा बाय बाय बोलना पड़ सकता है. यदि कारोबार में मंदी है तो कुछ नए ऑफर और स्कीम लॉन्च करें, निश्चित रूप से बिक्री दर में बढ़त होगी. जिन युवाओं की नई नौकरी है, वह प्लानिंग के साथ कार्यों को करने पर जोर देंगे तो अच्छा होगा. क्रोध पर नियंत्रण करें अन्यथा वैवाहिक सुखों में कमी के साथ अन्य क्षेत्रों में भी इसका नुकसान उठाना पड़ सकता है. जो लोग आज के दिन यात्रा कर रहे हैं उन्हें यात्रा के दौरान जी मिचलाना, चक्कर आना जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
तुला – नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन काफी चुनौतीपूर्ण हो सकता है, एक ओर बॉस तो दूसरी ओर सीनियर भी आप पर काम के लिए प्रेशर बना सकते हैं. व्यापारी वर्ग ग्राहकों की पसंद से अपडेट रहें और पसंद के अनुसार ही माल स्टोर करें. युवा वर्ग को बैलेंस डाइट लेनी है, क्योंकि बाहरी खाना खाने से आंतों से जुड़ी बीमारी या इंफेक्शन होने की आशंका है. दांपत्य जीवन में मिठास बनाए रखने की कोशिश करें और इसके लिए छोटी-छोटी बातों को इग्नोर करना ही ठीक होगा. ग्रहों की स्थिति को देखते हुए सेहत सामान्य रहने वाली है।
वृश्चिक – शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों की न केवल मानसिक बल्कि शारीरिक मेहनत भी बढ़ सकती है, इसके अलावा दिन सामान्य रहेगा. ग्रहों की स्थिति को देखते हुए वित्तीय व्यवस्था कमजोर होने से व्यापारी वर्ग उधारी के लिए किसी से बात कर सकते हैं. विद्यार्थी वर्ग नोट्स संभालकर रखे और आज के दिन इसे शेयर करने से बचें क्योंकि गुम होने की आशंका है. भाई बहन के साथ संबंध अच्छे रखने की कोशिश करें, तालमेल में कमी न हो इसके लिए कम्युनिकेशन भी बनाए रखना जरूरी होगा. गर्दन से जुड़ी किसी भी समस्या को गंभीरता से लेना है, टॉन्सिल होने की आशंका है।
धनु – इस राशि के लोगों को विपरीत परिस्थितियों में संयम से काम लेना होगा, क्योंकि गुस्सा करने पर काम बिगड़ सकता है. नया काम करने की प्लानिंग तो कर लें, लेकिन शुरुआत के लिए आपको आज के दिन बचना चाहिए. मन की बात कहने के लिए आज के दिन रुकना ही बेहतर होगा, क्योंकि ग्रहों की चाल को देखते हुए सोच के विपरीत जवाब मिल सकता है. परिवार के साथ सुखद समय बिताने का अवसर मिलेगा और उनके साथ संबंध मजबूत होंगे. सेहत की बात करें तो शारीरिक मेहनत बढ़ने से बदन दर्द के साथ हल्का फुल्का बुखार भी हो सकता है।
मकर – सहकर्मी संग मनमुटाव होने की आशंका है, ऐसे में मकर राशि के लोगों को क्रोध पर नियंत्रण करना है. दवा से संबंधित व्यापार करने वालों को नए अवसर प्राप्त होंगे. युवा वर्ग को ऊर्जा का सही दिशा में प्रयोग करना है, इसे पसंदीदा कार्यों को करने में खर्च करें. पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें यदि उन्हें हड्डियों से संबंधित रोग है, तो अच्छा खानपान और डॉक्टर की सलाह से दवा खिलाए. खान-पान में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम करनी होगी ध्यान रहे हृदय में किसी भी प्रकार का कोई भी लोड न आने पाए।
कुंभ – संस्थान के प्रति ईमानदारी बरतने का समय है क्योंकि आपकी ईमानदारी का अच्छा परिणाम आपको मिलने वाला है. होटल रेस्टोरेंट आदि के व्यापारियों को अच्छा मुनाफा प्राप्त होगा, ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए व्यवस्था को अच्छा रखना होगा. बहुत देर रात तक पढ़ कर सुबह देर तक सोने की दिनचर्या अगर बना रखी है, तो इसमें संशोधन करते हुए जल्दी सोने और जल्दी उठने का प्रयास करना चाहिए. पिता व पिता तुल्य व्यक्तियों का आशीर्वाद एवं सहयोग मिलेगा. सिर दर्द और माइग्रेन वालों की समस्या बढ़ेगी सिर में हल्की मसाज करें और अनावश्यक क्रोध और चिंता से दूर रहें।
मीन – इस राशि के लोगों को बॉस की बातों का निरादर करने से बचना है, अन्यथा उनके कोप का भाजन बनते देर नहीं लगेगी. व्यापारी वर्ग बेवजह का वाद विवाद न छेड़ें यह समय नेटवर्क को बढ़ाने वाला है. नौकरी में परिवर्तन की अगर सोच रहे है, तो अच्छे ऑफर का इंतजार करना चाहिए क्योंकि जल्दबाजी के निर्णय पर पछताना पड़ सकता है। कई दिनों से घर की सफाई आदि न हुई हो या कुछ अपडेट करना चाहते हो यह समय उपयुक्त चल रहा है. गर्भवती महिलाओं को अपना विशेष ध्यान रखना है, खान पान के साथ चलते फिरते वक्त भी सावधानी रखें।

