ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का जिक्र किया गया है. राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का भी विश्लेषण किया जाता है. हिंदू धर्म में राशियों का काफी ज्यादा महत्व होता है, राशि के हिसाब से लोग अपना काम करते हैं, आज 16 अगस्त दिन शुक्रवार है।

ज्योतिष में शुक्रवार का दिन माता संतोषी को समर्पित होता है. इस दिन मां संतोषी की विधिवत पूजा करने से कई सारे लाभ मिलते हैं. आज नागपंचमी का त्योहार भी है, ऐसे में आज का दिन किन राशि वालों के लिए अच्छा होने वाला है, किसे सावधानी बरतनी है जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक वालों का हाल।

मेष
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा हो सकता है. कोई डील फाइनल हो सकती है. धार्मिक कार्यों में बढ़- चढ़कर हिस्सा लेंगे।
वृषभ
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन बेहतरीन हो सकता है. तैयारी करने वाले जातकों को कोई शुभ सूचना मिल सकती है. दोस्तों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।
मिथुन
मिथुन मिथुन राशि वालों की किस्मत आज चमक सकती है. जीवन साथी के सहयोग मिलेगा, इससे बिजनेस में बढ़ोतरी होगी. परिवार का सम्मान बढ़ेगा।
कर्क
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन अन्य दिनों के मुकाबले अच्छा हो सकता है. घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का योग बन रहा है. सूर्यदेव को नमस्कार करें।
सिंह
सिंह राशि वाले लोगों के लिए आज का दिन समस्याओं से भरा हो सकता है. बिजनेस में आपके साथ छल हो सकता है. किसी कानूनी मामले में आपको हार का सामना करना पड़ सकता है।
कन्या
कन्या राशि वाले लोगों के जीवन में आज उतार- चढ़ाव देखने को मिल सकता है. नौकरी करने वाले जातकों को कोई शुभ सूचना मिल सकती है. पड़ोसी से सावधान रहें बात बिगड़ सकती है।
तुला
आज का दिन काफी ज्यादा व्यस्तताओं से भरा हो सकता है. कोई जरूरी काम न कर पाने से काफी उदास हो सकते हैं. पुराने दोस्त से बहुत दिनों बाद बात होगी।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा हो सकता है. बिजनेस करने वाले लोगों के जीवन में काफी बढ़ोत्तरी हो सकती है, नौकरी करने वाले लोगों को शुभ सूचना प्राप्त होगी।

धनु
धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिला- जुला हो सकता है. बिजनेस में घाटा लगने का योग बन रहा है. सोच समझकर कहीं पैसा लगाएं।
मकर
मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा हो सकता है. नौकरी करने वाले जातक का प्रमोशन हो सकता है. आर्थिक मामलों में बढ़ोत्तरी हो सकती है।
कुंभ
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा परिणाम लेकर आ सकता है. घर परिवार का यश बढ़ने की संभावना है. संतान की तरफ से कोई खुशखबरी प्राप्त हो सकती है।
मीन
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा हो सकता है. बिजनेस में बढ़ोतरी होगी. कई दिनों से चले आ रहे कोर्ट कचेहरी के मैटर में जीत हासिल होगी. परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 8 फरवरी 2026

You missed

error: Content is protected !!