ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

मेष

कोई काम यादगार बन सकता है। जीवन में कोई नया व्यक्ति भी आ सकता है। माता के सेहत का ध्यान रखने की आवश्यकता होगी। नौकरी में कुछ मुश्किलें आ सकती हैं, धैर्य बनाए रखें।
वृषभ
अचानक कोई बात परेशान कर सकती है।आज कोई नया प्रोजेक्ट आपको सौंपा जा सकता है। पिता से मदद मिलने के योग हैं। सलाह है कि बिना वजह बहस करने से बचें।

मिथुन
किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। इस समय कोई व्यक्ति आपकी मदद करेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। ऑफिस पॉलिटिक्स के कारण मन खराब हो सकता है, लेकिन शाम तक हल्का महसूस करेंगे।

कर्क
किसी के साथ निजी बात शेयर करना भारी पड़ सकता है। अपने काम पर ध्यान दें। कोई नई योजना बना सकते हैं। ऑफिस में आपके काम की तारीफ भी होगी।

सिंह
कभी अच्छा तो कभी खराब रह सकता है। लव लाइफ की वजह से परेशान रह सकते हैं। किसी बहस में फंसने की संभावना है। थोड़ा समय खुद को दें, सब ठीक हो जाएगा।

कन्या
कोई व्यक्ति पसंद कर सकता है। मूड अच्छा रहेगा। आपको सलाह है कि किसी से भी बड़ा वादा करने से बचें। शाम को कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है।

तुला
बिज़नेस में ग्रोथ के संकेत हैं। ग्राहकों से अच्छे सुझाव मिल सकते हैं। आपकी बनाई कोई योजना काम आएगी। बेवजह तनाव न लें और घर पर भी समय दें।

वृश्चिक
कुछ पुरानी बातें याद आ सकती हैं। कोई दोस्त आपसे संपर्क कर सकता है। कहीं घूमने की योजना बन सकती है। किसी की मदद से आपको लाभ मिलेगा। भरोसा करना सीखें।

धनु
कोई बात बुरी लग सकती है। ऑफिस में थोड़ी परेशानी आ सकती है। यात्रा में समय ज्यादा लग सकता है जिससे मन परेशान रहेगा। मंदिर जाना शुभ रहेगा।

मकर
काम में तेजी आएगी। किसी से मदद मिल सकती है। ऑफिस में मन अच्छा रहेगा। कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है। आपकी वजह से दूसरों का मूड भी अच्छा रहेगा।

कुंभ
अचानक से कोई लाभ हो सकता है। किसी को अपने सीक्रेट न बताएं।बॉस से तारीफ मिल सकती है। काम की अधिकता के कारण थकान होगी जिससे थोड़ा ऑफ रहेगा, लेकिन शाम तक बेहतर हो जाएगा। पार्टनर के साथ कहीं जा सकते हैं।

मीन
किस्मत का साथ मिलेगा। दुश्मनों पर आप विजय पाएंगे, रास्ते आसान होंगे। बिना वजह बहस में न पड़ें। घर का माहौल शाम तक ठीक हो जाएगा। आज किसी पर जल्दी भरोसा करने से बचें।

यह भी पढ़ें :  ब्रेकिंग न्यूज़ ! हल्द्वानी : ज्योति अधिकारी की हरकतों पर फिर पुलिस का शिकंजा,एसएसपी मंजुनाथ टीसी बोले — पब्लिक प्लेस में गुंडागर्दी, हमला, धमकी कतई बर्दाश्त नहीं
error: Content is protected !!