मेष
नए आय के स्रोत बन सकते हैं। गेन्स और इंकम बढ़ाने पर रहेगा। सोशल मीडिया और नेटवर्किंग से लाभ मिलेगा। दोस्तों या संपर्कों की मदद से कोई अच्छा अवसर हाथ लग सकता है।
वृषभ
दिमाग में नए सुझाव आएंगे।पिता की आय में वृद्धि हो सकती है।कार्यक्षेत्र में नया बदलाव देखने को मिलेगा। करियर में जॉब बदलने या प्रमोशन के अच्छे मौके मिल सकते हैं, आपकी मेहनत रंग लाएगी।
मिथुन
पिता की सेहत में सुधार होगा। किसी यात्रा या घूमने का प्लान बन सकता है। किस्मत साथ देगी।धार्मिक कार्यों में मन लगेगा और मानसिक शांति महसूस करेंगे, जिससे दिन अच्छा बीतेगा।
कर्क
सेहत बिगड़ सकती है और अचानक समस्याएं सामने आ सकती हैं। दिन थोड़ा परेशान करने वाला हो सकता है। मानसिक तनाव बढ़ सकता है, इसलिए धैर्य रखें और अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान दें।
सिंह
पार्टनर की सेहत चिंता का कारण बन सकती है। मैरिड लाइफ में तनाव की स्थिति बन सकती है।हालांकि बिजनेस में ग्रोथ होगी। छोटी यात्राओं के योग बनेंगे और काम से जुड़े नए अवसर भी मिल सकते हैं।
कन्या
परिवार में तनाव रह सकता है। विवाद बढ़ सकते हैं और लीगल मामलों में फंसने की संभावना भी दिख रही है। किसी भी दस्तावेज या निर्णय में सावधानी रखें, जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है, धैर्य रखना जरूरी होगा।
तुला
इनकम और गेन्स के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। क्रिएटिविटी चरम पर रहेगी। स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी। शिक्षा या कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को खास लाभ और पहचान मिलने के योग हैं।
वृश्चिक
माता की सेहत का ध्यान रखें। घर-परिवार में कुछ परेशानियां रह सकती हैं। मन अशांत रहेगा। प्रॉपर्टी या वाहन लेने का विचार आ सकता है, लेकिन कोई भी बड़ा निर्णय सोच-समझकर ही लें।
धनु
मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। छोटी यात्राओं के योग बनेंगे। दस्तावेजी कार्यों में सावधानी रखें। कम्युनिकेशन स्किल से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं और लोगों पर प्रभाव पड़ेगा।
मकर
परिवार में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। धन हानि के संकेत देखने को मिल रहे हैं। खान-पान का ध्यान रखें। अनावश्यक खर्च से बचें और बाहर घूमने का प्लान बन सकता है, लेकिन बजट संभालकर चलें।
कुंभ
संगीत या पसंदीदा चीजों में मन लगेगा। आपका मूड बार-बार बदल सकता है। शाम तक भावुक महसूस कर सकते हैं। दोस्तों के साथ समय बिताने या कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है।
मीन
यात्रा करनी पड़ सकती है।धन हानि और निवेश में नुकसान के योग हैं। सेहत पर असर पड़ सकता है, खासकर शाम तक थकान या कमजोरी महसूस होगी, इसलिए ध्यान, आराम और सावधानी बेहद जरूरी है।
