ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल ने कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि पर जताया विरोधनैनीताल : वीकेंड में बॉटल-नेकों पर पुलिस का सख्त पहरा: मोबाईल पार्टी रहेगी एक्टिव; सभी पुलिस अधिकारी उतरेंगे सड़कों पर, लापरवाह अधिकारियों की अब खैर नहीं, सुव्यवस्थित ट्रैफिक के लिए एसएसपी डॉ0 मंजुनाथ टीसी ने दिए कड़े निर्देशनैनीताल : निःशुल्क खेल प्रशिक्षण योजना शुरू, जरूरतमंद मेधावी खिलाड़ियों को मिलेगा मंचनैनीताल क्लब में सांसद अजय भट्ट का जन्मदिन भव्य रूप से मनाया, मेधावी छात्रों व श्रमिकों का हुआ सम्मानउत्तराखंड में फिर धधके जंगल: 41 एकड़ वन क्षेत्र प्रभावित, बढ़ता संकट बना जलवायु परिवर्तन
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने उत्तराखंड के लोक पर्व भिटौली पर महिलाओं को अंगवस्त्र और मेहंदी भेंट किया।

एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था मार्गदर्शिका पूर्णिमा रजवार के नेतृत्व में संस्था के माध्यम से उत्तराखंड के लोक पर्व भिटौली के अवसर पर वैवाहिक महिलाओं को अंगवस्त्र और मेहंदी भेंट कर भिटौली और फूलदेई की शुभकामनाएं दी गई।

इस दौरान एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था मार्गदर्शिका पूर्णिमा रजवार ने कहा कि भिटौली का पर्व चैत्र माह में मनाया जाने वाला उत्तराखंड का एक प्रमुख सांस्कृतिक एवं पारिवारिक त्यौहार है जिसमें भाई बहन के प्रेम और मायके से बेटी के जुड़ाव का प्रतीक है और यह त्यौहार वैवाहिक महिलाओं के लिए मायके की याद और अपार प्रेम पाने का अवसर होता है, जो ससुराल में भावनात्मक सहारा देता है क्योंकि प्राचीन समय में जब वैवाहिक बेटियां सालभर अपने मायके नहीं जा पाती थी, तब यह परंपरा उनसे मिलने और उनका हाल चाल जानने के लिए शुरू की गई थी।

इसलिए हमें उत्तराखंड की सांस्कृतिक भिटौली पर्व के प्रति आस्था रखकर चैत्र माह में सभी समूह महिला आयोजनों में भिटौली पर्व को शामिल कर हर्ष उल्लास के साथ मनाना चाहिए ।

जिससे उत्तराखंड के पारंपरिक त्योहार भिटौली पर्व के प्रति लोगों को जागरुक कर भिटौली पर्व को लुप्त होने से बचाकर ससुराल और मायके के बीच रिश्तों को और मजबूती प्रदान करने के लिए संदेश दिया जा सके।

इस दौरान भिटौली पर्व मनाने में एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था मार्गदर्शिका पूर्णिमा रजवार लता पंत मीना मिश्रा नीता रौतेला ममता रावत गीता जोशी दीपा रावत पुष्पा सुयाल आशा रावत आदि लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  भीमताल धर्मांतरण केस में SSP  डॉ0 मंजुनाथ टीसी का बड़ा एक्शन: फरार आरोपी मोहम्मद यूनुस उर्फ AMDY गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत

You missed

error: Content is protected !!