मेष
कारोबार में अच्छा करने का अवसर मिलेग जिससे खुशी मिलेगी. हिम्मत, जोश और उत्साह के साथ काम करेंगे. नई नौकरी के लिए एक साथ कई प्रस्ताव आ सकते हैं. कार्यों में मुश्किल हालातों का सामना करना पड़ सकता है, बहुत ही आसानी के साथ इसमें से निकलने में कामयाब होंगे।
वृषभ
किस्मत का अच्छा साथ मिलेगा. सितारे बुलंदियों पर रहेंगे. आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी. दिन भर कामकाज को लेकर भागदौड़ बनी रहेगी. धन प्राप्ति के अवसरों में लगातार कोशिश में लगे रहेंगे जिसमें कामयाबी मिलेगी. अपनी सेहत का ध्यान देना होगा।
मिथुन
आसानी से कामों में सफलता नहीं मिलेगी. करियर और आर्थिक मामलों में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. अधूरे काम पूरे नही होंगे. वहीं दूसरी तरफ किसी मामले में बड़े अवसर की प्राप्ति हो सकती है. मान-सम्मान में वृद्धि देखने को मिलेगी. धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा. पुराने उधार वापस मिल सकता है।
कर्क
आय में अचानक से वृद्धि हो सकती है जिससे पुराने कर्जे वापस मिल सकते हैं. शानदार रहने वाला होगा. करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे जिसमें चुनाव करना होगा. दूसरे की मदद करने में भी आगे आएंगे जिससे मन में सकारात्मकता का अनुभव मिलेगा. पैसों के मामले में अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी. धार्मिक गतिविधियों में भाग लेंगे और पारिवारिक जीवन में संतुलन बरकरार रहेगा।
सिंह
कड़ी मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है.स्थितियां बेहतर रहेंगी. घर और बाहर की जिम्मेदारियों को निभाने में बेहतर साबित होंगे. मान-सम्मान मिलता रहेगा. धन के मामले में सतर्कता बरतनी होगी नहीं तो यह गलत जगह पर निवेश हो सकता है।
कन्या
सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा. दिन मिलाजुला रहने वाला होगा. बड़े लक्ष्यों को हासिल करने में बेहतर अवसर मिलेंगे. रिश्तेदारी में रिश्ते पहले से बेहतर होंगे. जोखिम भरे कामों में रुचि लेने से किसी तरह का नुकसान हो सकता है. कारोबार के मामले में किसी ठोस नतीजे तक पहुचनें में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा. किसी पुरानी योजना में विस्तार अभी न करें. वैवाहिक जीवन अच्छा और सकारात्मक बना रहेगा. सेहत में गिरावट हो सकती है।
तुला
अच्छी खबरें सुनने को मिल सकती है. दिन अच्छा रहेगा. मन प्रसन्न रहेगा और काम में जोश, उत्साह भरपूर रहेगा. युवाओं के लिए करियर से संबंधित कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है. यह नौकरी में प्रमोशन या नई नौकरी के बेहतर अवसर होंगे. कामयाबी के चक्कर में गलत रास्ते के चुनाव को करने से बचना होगा. नकरात्मक गतिविधियों से दूर रहने का प्रयास करना होगा. व्यवसाय से संबंधित कुछ परेशानियां आ सकती हैं. प्रेम संबंधों में साथी संग कुछ नजदीकियां बनी रहेंगी।
वृश्चिक
कुछ योजनाओं में सफलता मिलेगी वहीं कुछ में निराशा हाथ लग सकती है. दिन खुद को साबित करना होगा.कुल मिलाकर दिन मिलाजुला रहेगा. भाग्य का साथ मिलेगा जिससे कठिन काम आसानी से होते हुए नजर आएंगे, शत्रुओं पर हावी होने का प्रयास करेंगे. मन अच्छा और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेगा. जो लोग नौकरी में हैं उनको महत्वपूर्ण फैसले खुद लेने होंगे. पारिवारिक मामले सुलझ जाएंगे जिससे काफी राहत मिलेगी।
धनु
किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मेल-मुलाकात संभव है. दिन ठीक-ठाक बीतेगा.किसी तरह की बढ़िया डील हो सकती है. यह नौकरी और व्यापार दोनों ही मोर्चे पर हो सकती है. किसी पुराने वाद-विवादों का निपटारा आसानी के साथ होगा. गलतफहमियां दूर करने का अच्छा अवसर मिलेगा.काम का बोझ लेने से बचें नहीं तो मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है.कार्यस्थल पर कई दिनों से अटका काम दोस्तों की मदद से पूरा होगा. जीवनसाथी संग पारिवारिक देखभाल और सामंजस्य बरकरार रहेगा।
मकर
भाग्य का साथ मिलेगा. स्थितियां बेहतर रहेंगी. नई तरह की जिम्मेदारियां निभाने का अवसर मिलेगा और बड़े लक्ष्यों को हासिल करने में कामयाबी मिलेगी. किसी मुश्किल कामों के निपटारे के लिए सामंजस्य बनाकर चलना होगा. परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी. बस कुछ कमियों को सुधराना होगा. निवेश के मामले में नुकसान हो सकता है. घर-परिवार में बेहतरीन तालमेल बनाकर चलना होगा. लव लाइफ में साथी भरपूर साथ देगी. सेहत अच्छी रहेगी लेकिन खान-पान पर विशेष ध्यान देना होगा।
कुंभ
शाम तक कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है. नया करने का अवसर मिलेगा. किसी नई योजना पर कोई पार्टनरशिप हो सकती है. वहीं आर्थिक रूप से बढ़ते खर्चों पर लगाम लगाने की जरूरत होगी. मेहनत का फल आज मिल सकता है. सभी तरह के भौतिक सुख-सुविधाओं का आनंद मिलेगा. धन के लेन-देन के मामले में काफी सतर्कता बरतनी होगी।
मीन
आर्थिक मामलें में बहुत ही सोच-समझकर निर्णय लेने होंगे.दिन मिलाजुला रहेगा. नया काम शुरू करने से पहले उसके सभी पहलुओं के बारे में सोच-विचार कर लेना उचित होगा. किसी भी महत्वपूर्ण मामलों को शांति से निपटाएं तो बेहतर रहेगा. आज सतर्कता बरतनी होगी नहीं तो कोई धोखा दे सकता है. न प्रेम के मामलों में कुछ गलफमियां हो सकती हैं।














