ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला अपने पति को छोड़कर आठ साल की बेटी और 20 वर्षीय युवती के साथ लापता हो गई है।

पुलिस को महिला की लोकेशन पंजाब में दिखाई दे रही है। तीनों की तलाश के लिए पुलिस टीम जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, महिला के पति ने मुखानी थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी 28 वर्षीय पत्नी 24 जनवरी को अपनी आठ साल की बेटी के साथ बिना किसी को बताए घर से चली गई। काफी खोजबीन के बाद भी जब पत्नी और बेटी का कोई सुराग नहीं लगा, तो उसने पुलिस की शरण ली।

वहीं, इसी दिन 20 वर्षीय युवती के पिता ने भी अपनी बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पिता ने बताया कि उनकी बेटी 24 जनवरी को ऑफिस जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन उसके बाद वह वापस नहीं लौटी।

पुलिस जांच में सामने आया है कि महिला और युवती पहले से एक-दूसरे को जानती थीं। पुलिस इस मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर भी देख रही है।

एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि महिला की लोकेशन पंजाब में ट्रेस हुई है और तीनों की तलाश के लिए पुलिस की टीम रवाना कर दी गई है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें :  UPNL कर्मचारियों के लिए समान वेतन पर नई शर्त, पहले देनी होगी परीक्षा; आदेश से मचा बवाल

You missed

error: Content is protected !!